अफगानिस्तान आतंकवादी हमलों से दहला – ९२ लोगों की जान गई

काबुल: राजधानी काबुल में आतंकवादियों ने किए दो अलग-अलग हमलों में ९२ लोगों की जान गई है तथा गुरुवार को राजधानी में लष्करी प्रशिक्षण केंद्र पर हमला करके आतंकवादियों ने अफगानिस्तान के सरकार तथा सुरक्षा यंत्रणा के सामने चुनौतियां बढ़ाई है। काबुल में एक हमले की जिम्मेदारी तालिबान ने स्वीकारी है। पिछले कई दिनों से तालिबान के आतंकवादी अफगानिस्तान के गजनी शहर में बड़ा रक्तपात कर रहे हैं।

अफगानिस्तान, आतंकवादी हमलों, दहला, ९२ लोगों, जान गई, काबुल, तालिबानबुधवार को तालिबान ने अफगानिस्तान के लष्करी चौकी पर किए हमले में ४४ जवान और पुलिस ढेर हुए हैं। उस के कुछ ही घंटे हो रहे थे के अफगानिस्तान के काबुल आत्मघाती हमले से दहला उठा। काबुल के एक शिक्षा संस्था के आवार में आत्मघाती हमलावर ने खुद को जला दिया। इस आत्मघाती हमले में ४८ लोग ढेर हुए हैं और इसमें बड़ी तादाद में विद्यार्थियों का समावेश है। आयएस ने इसकी जिम्मेदारी स्वीकारी है यह आयएस के अमक वृत्तसंस्था ने यह जानकारी दी है।

आतंकवादियों द्वारा शैक्षणिक संस्था को लक्ष्य करने से अफगानिस्तान में सभी जगहों पर क्रोध व्यक्त हो रहा है। अफगानिस्तान के राष्ट्राध्यक्ष अशरफ गनी ने इस हमले का निषेध किया है। दौरान गजनी में शुरू इस अफगानी लष्कर और तालिबान के संघर्ष में ढाई सौ से अधिक लोगों की जान जाने का वृत्त है। संयुक्त राष्ट्रसंघ ने यह संघर्ष रोकने का आवाहन किया है।

दौरान तालिबान अफगानिस्तान में यह संघर्ष कर रहा है और पाकिस्तान ने अफगानी राष्ट्राध्यक्ष गनी को तालिबान से शांति चर्चा करने की सलाह दी है। इसके लिए पाकिस्तान मध्यस्थि करने के लिए तैयार है ऐसा पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नियुक्त इम्रान खान ने कहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.