‘फ्लाईंग टैंक’ अपाचे हेलिकॉप्टर्स भारत में दाखिल

नई दिल्ली: अपनी विध्वंसक शक्ति के कारण ‘फ्लाईंग टैंक’ नाम से प्रसिद्ध हुए ‘एएच-६४ अपाचे’ लड़ाकू हेलीकॉप्टर्स पहली बार भारत को प्राप्त हुए है| अमरिका से भारत ने यह हेलीकॉप्टर्स खरीदे हैं और जल्द ही चार अन्य अपाचे हेलीकॉप्टर्स भारत को मिलनेवाले हैं| इन हेलीकॉप्टर्स की तैनाती भारत-पाकिस्तान सीमा के पास पठानकोट के हवाई अड्डे पर की जाने वाली हैं| पाकिस्तान के मोर्चेपर भारत अपनी सुरक्षा सज्जता अधिक बढ़ा रहा है, यह बात इससे स्पष्ट होती हैं|

साल २०१५ में भारत और अमरिका में २२ ‘एएच-६४ अपाचे’ के संदर्भ में प्रस्ताव हुआ था इसके अनुसार पहले चार अपाचे हेलीकॉप्टर्स शनिवार को भारत में दाखिल हुए| वर्ष २०२२ तक सभी अपाचे हेलीकॉप्टर्स समय समय पर भारत को मिलने वाले हैं और जल्द ही और भी हेलीकॉप्टर्स भारत को मिलेंगे ऐसी जानकारी अपाचे का निर्माण करने वाले ‘बोईंग’ कंपनी ने दी हैं| ‘एएच-६४ अपाचे’ बहुउद्देशीय लड़ाकू हेलिकॉप्टर हैं| ‘फ्लाइंग टैंक’ ऐसी उसकी पहचान हैं| टैंक को लक्ष्य करने की क्षमता इन अपाचे के पास होते हुए विभिन्न संघर्षों में इन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई हैं| अमरिका ने सीरिया, ईरान और अफगानिस्तान में भी इन हेलिकॉप्टर्स का प्रभावी उपयोग किया हैं|

शनिवार को भारत में दाखिल हुई पहली बैच में ४ अपाचे हेलिकॉप्टर्स हैं| वर्तमान में इन हेलीकॉप्टर का मिलान करना होगा| उसके पश्चात ही यह हेलीकॉप्टर भारतीय वायुसेना के बेड़े में दाखिल होंगे| यह हेलीकॉप्टर्स पठानकोट के हवाई अड्डे पर तैनात होंगे| इससे पहले पठानकोट में ‘एमआय-३’ हेलीकॉप्टर्स तैनात थे| अब उनकी जगह पर विध्वंसक हेलीकॉप्टर्स तैनात करके पाकिस्तान को उचित संदेश दिया गया हैं|

बोईंग ने भारत को दिए यह ‘अपाचे हेलीकॉप्टर्स’ आधुनिक तंत्रज्ञान से सज्ज हैं| यह विश्व के सबसे अच्छे लड़ाकू हेलीकॉप्टर्स माने जाते हैं| किसी भी अभियान में यह हेलीकॉप्टर्स उपयोगी साबित हो सकते हैं| हेलीकॉप्टर के कमांडर की आवश्यकता और अन्य सभी सुरक्षा को ध्यान में लेते ही इसका निर्माण किया गया हैं| बोइंग ने दुनिया भर में अभी तक दो हजार से अधिक अपाचे हेलीकॉप्टर्स निर्यात किए हैं, इनमें भारत १४ वे क्रमांक पर हैं|

Leave a Reply

Your email address will not be published.