सन २०३० तक विश्‍वभर में हर साल ५६० आपदाएं नुकसान पहुँचाएँगी – संयुक्त राष्ट्रसंघ का इशारा

क्वालालंपूर – पीछले दो दशकों से विश्‍व में हर साल ३५० से ५०० मध्यम या बड़ी तीव्रता के आपदाओं का सामना करना पड़ रहा है| यह मात्रा लंबी दिख रही है, फिर भी साल २०३० तक इन आपदाओं में काफी खतरनाक बढ़ोतरी होगी| विश्‍व को हर २ दिन बाद ३ या सालभर में कुल ५६० आपदाओं का सामना करना हो सकता है| दावानल, बाढं जैसे मौसम से संबंधित नैसर्गिक आपदाओं के अलावा संक्रमण की बिमारियॉं या रासायनिक दुर्घटनाओं जैसी आपदाओं की मात्रा आनेवाले दिनों में बढ़ेगी, ऐसा इशारा संयुक्त राष्ट्र संघ ने अपनी द्वैवार्षिक रपट में दिया|

560-disasters-1संयुक्त राष्ट्र संघ के ‘डिज़ास्टर रिस्क रिडक्शन’ (यूएनडीआरआर) नामक गुट ने यह रपट बनायी है| इसके लिए संयुक्त राष्ट्र संघ का समर्थन वाले ‘इंटर गवर्नमेंटल पैनल ऑन क्लाइमेट चेंज’ ने कुछ महीने पहले पेश की हुई रपट का दाखिला यूएनडीआरआर ने दिया| मौसम के बदलाव की वजह से अगले साल गरमी, सूखा और बाढ़ की तीव्रता बढ़ेगी, यह इशारा कुछ हफ्ते पहले दिया गया था| ‘यूएनडीआरआर’ ने भी अपनी रपट में मौसम के बदलाव आनेवाले समय की अधिकांश आपदाओं के लिए ज़िम्मेदार होंगे, ऐसा कहा है|

केवल ‘सच्चाई सामने रखकर सबको चौकन्ना करना ही ज़रूरी नहीं, बल्कि काफी अहम है’, ऐसा ‘यूएनडीआरआर’ की प्रमुख मामी मिज़ूतोरी ने इस रपट के आरंभ में स्पष्ट किया है| पिछले पांच सालों में टकरा रहीं और बढ़ रहीं आपदाओं की वजह से अनगिनत लोगों की मौत हुई या वे प्रभावित हुए हैं| लेकिन, आनेवाले समय में आपदाओं की वजह से सन २०३० तक १० करोड़ की आबादी गरिबी में धकेली जाएगी, यह इशारा मिज़ूतोरी ने दिया|

560-disasters-2इन आपदाओं का देशों की अर्थव्यवस्थाओं पर होनेवाले असर को लेकर भी इस रपट में चिंता जताई गई है| पिछले दशक से टकराई आपदाओं की वजह से हर साल १७० अरब डॉलर्स का नुसान हुआ है| इसका सबसे ज्यादा नुकसान विकसनशील देशों को और वहां की गरीब जनता को पहुँचा है| एशिया-प्रशांत क्षेत्र के देशों की अर्थव्यवस्थाएं इन आपदाओं के कारण सबसे ज्यादा बाधित हुई है, ऐसा यूएनडीआरआर की रपट में दर्ज़ किया गया है|

इसके लिए ‘यूएनडीआरआर’ ने पिछले साल दिसंबर में फिलिपाईन्स में उठे चक्रवात का दाखिला दिया| फिलिपाईन्स की जनता अभी तक इस चक्रवात के भीषण परिणामों से उभर नहीं पाई है| इस चक्रवात ने ३०० से अधिक लोगों की जान ली और लाखों को विस्थापित किया| इस चक्रवात ने फिलिपाईन्स को ५० करोड़ डॉलर्स का नुकसान पहुँचाया, इसकी याद भी ‘यूएनडीआरआर’ ने ताज़ा की|

Leave a Reply

Your email address will not be published.