पेरू में सरकार विरोधी प्रदर्शनों में ४५ लोगों की मौत – प्रदर्शनकारियों ने की राजधानी लिमा पर कब्ज़ा करने की कोशिश

लिमा – पेरू में पिछले महीने से सरकार विरोधी प्रदर्शनों की तीव्रता बढ़ी है। इस प्रदर्शन में कम से कम ४५ लोगों की मौत होने का दावा किया जा रहा है। तथा गुरूवार को प्रदर्शनकारियों ने राजधानी लिमा पर कब्ज़ा करने की कोशिश की। राष्ट्राध्यक्षा डिना बोऊआर्ते इस्तीफा दें, यह मांग प्रदर्शनकारी बड़ी तीव्रता से कर रहे हैं। ब्राज़ील, मेक्सिको, इक्वेडोर के बाहर राजनीति अस्थिरता का सामना कर रहा पेरू चौथा लैटिन अमरिकी देश है।

सरकार विरोधी प्रदर्शनोंवामपंथी विचारधारा के और पेरू के पूर्व राष्ट्राध्यक्ष पेड्रो कैसिलो को पिछले महीने सत्ता से हटाया गया। अवैध तरीके से संसद भंग करके सत्ता हथियाने की कोशिश राष्ट्राध्यक्ष कैसिलो ने की, यह आरोप उन पर लगाया गया था। इसके बाद ७ दिसंबर को डिना बोऊआर्ते ने सत्ता की बागड़ोर संभाली थी। तब से पेरू के विभिन्न शहरों में राष्ट्राध्यक्ष डिना के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन हो रहे हैं।

सरकार विरोधी प्रदर्शनोंइन प्रदर्शनकारियों पर काबू पाने के लिए पेरू की सुरक्षा यंत्रणा की कार्रवाई में ४५ लोग मारे गए। गुरूवार के प्रदर्शनों में भी एक की मौत होने की जानकारी सामने आ रही है। इस दौरान कम से कम ३,५०० प्रदर्शनकारियों ने राजधानी लिमा में घुसपैठ करके वहां की सरकारी इमारतें, व्यापारी केंद्र पर कब्ज़ा करने की कोशिश की, यह आरोप लगाया जा रहा है। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने एक इमारत को आग लगाने का आरोप पेरू की सुरक्षा यंत्रणाओं ने लगाया है।

इसी बीच पिछले कुछ हफ्तों से लैटिन अमरिकी देशों में राजनीतिक अस्थिरता निर्माण हुई है। ब्राज़ील, पेरू में सत्ता परिवर्तन हिंसा आमंत्रित करनेवाली साबित हुई है। इसी बीच मेक्सिको, इक्वेडोर में नशीले पदार्थों की तस्करी कर रहे गिरोह और सरकार के बीच संघर्ष शुरू हुआ है। इसका असर पड़ोसी लैटिन अमरिकी देशों की सुरक्षा पर हो रहा है, यह दावा भी किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.