सोमालिया में ३३ भारतीय बंधक

somaliaनई दिल्ली – सोमालिया में ३३ भारतीय नागरिकों को बंधक बनाया गया है। विदेशमंत्री एस.जयशंकर ने यह जानकारी साझा की। आठ महीने पहले यह ३३ लोग वहां की एक कंपनी में नौकरी करने पहुँचे थे। लेकिन उसी कंपनी ने इन लोगों को बंधक बनाकर रखा है। इन ३३ नागरिकों की रिहाई के लिए केनिया स्थित भारतीय दूतावास ने सोमालियन अधिकारियों से संपर्क किया है, यह जानकारी भी विदेशमंत्री एस.जयशंकर ने साझा की।

इस वर्ष जनवरी में कुल ३३ भारतीयों को सोमालिया की राजधानी मोगादिसू स्थित ‘एओएम स्टील लिमिटेड’ नामक कंपनी में नौकरी का अवसर प्राप्त हुआ था। इन नागरिकों में उत्तर प्रदेश स्थित गोरखपुर के २५, बिहार के ६ और पंजाब एवं हिमाचल के एक-एक नागरिक का समावेश है। शुरू के दो महीने इस कंपनी ने इन कर्मचारियों के साथ अच्छा बर्ताव किया था। इस दौरान उन्हें समय पर वेतन भी दिया गया। इसके बाद इन कर्मचारियों पर अत्याचार किया गया। कुछ कर्मचारियों ने इस पर विरोध किया। इसके बाद इन कर्मचारियों का वेतन रोका गया है। इस पर कर्मचारियों ने कंपनी के अधिकारी से सवाल पूछने पर इन सभी लोगों के पासपोर्ट छीने गए।

somaliaशुक्रवार के दिन विदेशमंत्री एस.जयशंकर ने सोशल मीडिया पर इन ३३ कर्मचारियों को बंधक बनाए जाने की जानकारी साझा की। विदेश मंत्रालय, केनिया और नैरोबी स्थित भारतीय दूतावास के अधिकारी इन ३३ भारतीय नागरिकों की रिहाई के लिए सोमालियन सरकार से लगातार संपर्क बनाए हुए हैं। इसके साथ ही हम भारत में स्थित सोमालियन दूतावास के अधिकारियों के संपर्क में हैं और ‘जल्द ही इन सभी लोगों की रिहाई होगी’, ऐसा विदेश मंत्रालय ने कहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.