लीबिया में अपहरण किए गए सात भारतीयों की हुई रिहाई

त्रिपोली – लीबिया से आतंकियों ने अपहरण किए हुए सात भारतीय नागरिकों की सुरक्षित रिहाई की गई है। ट्युनिशिया स्थित भारतीय राजदूत पुनित रॉय कुंडल ने इससे संबंधित जानकारी साझा की है। बीते २५ दिनों से यह सभी भारतीय आतंकियों के गिरफ्त में थे।

Seven-Indian-nationals१४ सितंबर के दिन आतंकियों ने इन सातों भारतीयों का त्रिपोली हवाई अड्डे के रास्ते पर अपहरण किया था। इस रास्ते पर स्थित अश्‍वरीफ इलाके में यह अपहरण किया गया था। इस घटना के बाद भारतीय विदेशमंत्रालय ने इन भारतीयों की रिहाई के लिए कोशिश शुरू की थी। भारतीय विदेशमंत्रालय ने हाल ही में इन कोशिशों की जानकारी साझा की थी। इन भारतीय नागरिकों की रिहाई के लिए ट्युनिशिया के दूतावास ने लीबियन सरकार और अंतरराष्ट्रीय संगठनों से लगातार संपर्क बनाया हुआ था।

लीबिया में भारतीय राजदूतावास ना होने के कारण पड़ोसी ट्युनिशिया स्थित भारतीय राजदूत के हाथों में इन भारतीयों की रिहाई के लिए लीबियन यंत्रणा के संपर्क में रहने की ज़िम्मेदारी दी गई थी। आखिर में सोमवार के दिन इन सात भारतीयों को रिहा किया गया। अपहरण हुए भारतीय आंध्र प्रदेश, बिहार, गुजरात और उत्तर प्रदेश के निवासी हैं।

लीबिया की गद्दाफी की हुकूमत का वर्ष २०११ में तख्तापलट होने के बाद इस देश में गृहयुद्ध जारी है। भारतीय नौसेना और वायुसेना ने वर्ष २०११ में लीबिया से भारतीय नागरिकों को रिहा करने के लिए ‘ऑपरेशन सेफ होमकमिंग’ चलाया था और हज़ारों भारतीयों को सुरक्षित स्वदेश लाया गया था। लेकिन, इसके बाद भी करीबन तीन हज़ार भारतीय अपनी इच्छा से लीबिया में ही रुके थे। वर्ष २०१५ के बाद लीबिया की स्थिति अधिक खराब होने पर भारत ने लीबिया की यात्रा करने पर पाबंदी लगाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.