नाइजेरिया में बोको हराम ने किए आतंकी हमले में ३० लोग ढेर

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तर

अबुजा – नाइजेरिया में आतंकी बोको हराम संगठन ने किए हमले में कम से कम ३० लोग मारे गए है| रविवार रात बोको हराम ने इस घटना को अंजाम दिया| ईशान्य नाइजेरिया के बोर्नो प्रांत में हुआ यह हमला पिछले दो महिनों में नाइजेरिया में हुआ तीसरां बडा हमला है| इससे पहले जनवरी महीने में ‘आयएस’ने किए आतंकी हमले में २० सैनिक मारे गए थे|

रविवार के दिन बोर्नो प्रांत की राजधानी मैदुगरी से १५ मील की दूरी पर औनो गांव में सेना ने कर्फ्यु लगाया था| इससे शहर के बाहरी क्षेत्र में बनाई चौकियों समेत नजदिकी क्षेत्र में गाडियों की बडी कतार लगी थी| बोको हराम के आतंकियों ने इन्हीं में से कुछ गाडियों को हमले में लक्ष्य किया| रात के समय हुए इस हमले के दौरान आतंकियों ने यात्रियों से भरी कुछ गाडियां भी आग के हवाले की|

इस हमले में कम से कम ३० लोग मारे गए है और घायलों की संख्या भी काफी होने की बात कही जा रही है| हमले की जगह पर कई शव जले हुए पाए जाने की जानकारी स्थानिय अफसरों ने साझा की| इस वर्ष में बोर्नो प्रांत में हुआ यह सबसे अधिक भीषण हमला होने की बात अफसरों ने दर्ज की है|

नाइजेरिया यह अफ्रीका के साहेल क्षेत्र में प्रमुख देश के तौर पर जाना जाता है| नाइजेरिया में पीछले वर्ष से लगातार आतंकी हमलें हो रहे है और इसमें बोको हराम और आयएस से जुडे आतंकी संगठनों का समावेश है| बोको हराम यह आतंकी संगठन अल कायदा से जुडी होने की बात समझी जाती है| कुछ वर्ष पहले संयुक्त राष्ट्रसंघ ने जारी किए एक रपट में बोको हराम अफ्रीका की सबसे खतरनाक और हिंसक आतंकी संगठन होने की बात कही जा रही है|

पिछले दशक में गठित की गई बोको हराम को खतम करने के दावे नाइजेरिया की सरकार ने समय समय पर किए थे| पर, हर बार बडे और भीषण हमलें करके इस संगठन ने अपनी ताकत दिखाई है| कुछ विश्‍लेषकों ने इस संगठन को सरकार के कुछ गुटों से समर्थन प्राप्त हो रहा है, यह दावा भी किया था| पर, नाइजेरियन सरकार ने यह दावे ठुकराए है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.