बोको हराम के हमले में चाड और नायजेरीया के १७० जवान की ह्त्या

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तर

चाड और नायजेरीया इन अफ्रिकी देशों के १७० जवानों की हत्या कर ‘बोको हराम’ इस आतंकवादी संगठन ने अफ्रिकासमेत पूरी दुनिया को झटका दिया। यह अब तक का सबसे बड़ा हमला होने का दावा किया जाता है। गत कुछ हफ़्तों से चाड, नायजेरीया, नायजेर, कॅमेरून के साथ बुर्किना फासो, माली, मॉरिशियाना, सेनेगल इन अफ्रिका के साहेल इलाक़े के देशों में आतंकवादियों के कारनामें तीव्र हुए होकर, इससे अफ्रिकी देशों की सुरक्षा ख़तरे में आयी है। 

अल-कायदा और ‘आयएस’ इन आतंकवादी संगठनों से जुड़े बोको हराम ने मंगलवार को चाड और नायजेरीया को लक्ष्य बनाया। अलग अलग स्थानों पर भीषण हमलें किये। चाड के राष्ट्राध्यक्ष इद्रिस डेबी इट्नो ने दी जानकारी के अनुसार, बोमा पेनिन्सूला के सैनिकी अड्डे पर आतंकवादियों ने हमला किया। इस समय चाड के सैनिक और बोको हराम के आतंकवादियों के बीच लगभग सात घंटे संघर्ष जारी था। यहाँ के सैनिकों की सहायता के लिए रवाना किये अतिरिक्त सेनापथक पर भी आतंकवादियों ने हमलें किये। इस हमले में हमने कम से कम सौ सैनिक गँवाए होने की जानकारी राष्ट्राध्यक्ष इद्रिस ने दी।

इसके कुछ ही घंटों बाद बोको हराम के आतंकियों ने नायजेरीया के पूर्वी बोर्नो प्रांत में कराये विस्फोट में ७० सैनिकों की हत्या हुई होने की जानकारी, नायजेरीयन रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता जॉन नेंचे ने दी। नायजेरीयन सैनिकों का पथक स्फोटक तथा हथियार ले जा रहा होते समय आतंकियों ने यह हमला किया। हफ़्तेभर में नायजेरीया में हुआ यह दूसरा आतंकी हमला है।

ग़ौरतलब है कि गत कुछ हफ़्तों से खनिज संपत्ति से भरपूर ऐसे साहेल देशों में आतंकी हमलें बढ़ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.