अफ़गानिस्तान में तालिबान ने किए भीषण हमलों में ३० लोगों की मृत्यु

काबूल – सोमवार के दिन अफ़गानिस्तान के सामंगान प्रांत के हैबाक शहर में तालिबान ने ‘नैशनल डायरेक्टोरेट सिक्युरिटटी’ (एनडीएस) के दफ़्तर पर किए आत्मघाती हमले में १४ लोग मारे गए। इससे पहले रविवार के दिन तालिबान ने कुंदुझ और बादकशाह प्रांत में सुरक्षा चौकियों पर किए गए हमलों में १६ लोग मारे गए थे। इन आतंकी हमलों का अफ़गान राष्ट्राध्यक्ष अश्रफ गनी ने निषेध किया है। तालिबान ने यदि ये हमलें बंद नहीं किए, तो इसका शांतिवार्ता पर असर होगा, ऐसी चेतावनी राष्ट्राध्यक्ष गनी ने दी है।

भीषण हमलों में

सोमवार सुबह अफ़गानिस्तान के हैबाक शहर में, ‘एनडीएस’ के संरक्षक दीवार पर तालिबानी आतंकियों ने पहले बारुद से भरी कार टकराकर विस्फोट करवाया। इस प्रचंड शक्तिशाली विस्फोट के बाद तीन तालिबानी आतंकियों ने ‘एनडीएस’ के परिसर में प्रवेश किया। इन हमलावरों में और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ शुरू हुई। इस दौरान १४ लोग मारे गए और इनमें ११ लोग अफ़गान गुप्तचर यंत्रणा के अधिकारी होने की ख़बर प्राप्त हुई है। साथ ही, इस हमले में ६३ लोग घायल हुए हैं और सुरक्षाबलों ने तीनों हमलावरों को ढ़ेर किया है।

भीषण हमलों में

इससे पहले रविवार की रात अफ़गानिस्तान के कुंदुझ प्रांत में स्थित पुलिस स्टेशन और सरकारी दफ़्तर को तालिबान ने लक्ष्य किया। इसके बाद हुई मुठभेड़ में पाँच पुलिस अधिकारी और चार नागरिक मारे गए। इस दौरान छह आतंकी मारे गए। इसके बाद कुछ ही मिनिटों में तालिबान ने बादाकशाह प्रांत में स्थित अरगझखवा की सुरक्षा चौकी को लक्ष्य किया। इस हमले में सात पुलिसकर्मी मारे गए और पाँच आतंकी ढ़ेर होने की ख़बरें प्राप्त हुई हैं।

इन हमलों का अफ़गान राष्ट्राध्यक्ष ने कड़े शब्दों में निषेध किया है। तालिबान ये हमलें करना और अफ़गान जनता को लक्ष्य करना बंद करें। तालिबान ने यदि ये हमलें जारी रखें, तो इसका शांतिवार्ता पर असर होगा, यह चेतावनी गनी ने दी है। २९ फ़रवरी के दिन तालिबान और अमरीका के बीच शांति समझौता हुआ था। इस समझौते के बाद कुछ ही घंटों में, तालिबान ने अफ़गानिस्तान में हमलें करवाये। तालिबान के हमलें लगातार जारी हैं और इस कारण अफ़गानिस्तान की सरकार और तालिबान के बीच समझौते की चर्चा आगे बढ़ नहीं सकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.