आंध्र प्रदेश-ओडिशा बॉर्डर पर पुलीस कार्रवाई में २४ माओवादियों का ख़ात्मा

मलकानगिरी, दि. २४ (पीटीआय)- आंध्र प्रदेश और ओडिशा राज्य की सीमारेखा पर के मलकानगिरी इलाक़े में रक्षादलों ने की हुई कार्रवाई में २४ माओवादी मारे गए| इस कार्रवाई के दौरान घायल हुआ एक जवान शहीद हो गया| मारे गए माओवादियों की संख्या बढने की संभावना है| इन माओवादियों में १७ पुरुष और ७ महिलाएँ शामिल हैं| कार्रवाई में दोनों राज्यों के कई बडे माओवादी नेता मारे गये होने का दावा किया जा रहा है| इस इलाके में माओवादियों के खिलाफ हुई यह सबसे बडी कार्रवाई है, ऐसा कहा जाता है|

आंध्र प्रदेशइतवार रात खुफ़िया एजन्सी द्वारा मिली जानकारी के अनुसार, ओडिशा के मलकानगिरी ज़िले के जंत्री इलाके में यह कार्रवाई की गयी| इस कार्रवाई में ओडिशा पुलीस के हथियारों से लैस जवान और आंध्र पुलीस दल के ‘ग्रेहाऊंड फोर्स’ के पथक शामिल हुए थे| इस इलाके में माओवादियों की बैठक होने की खबर खुफ़िया एजन्सी से ओडिशा पुलीस को मिली थी| इसके बाद आंध्र प्रदेश के पुलीस दल को सतर्क करते हुए संयुक्त कार्रवाई की गई, यह जानकारी ओडिशा के पुलिस अधिकारी ने दी|

मलकानगिरी इलाके में दोनों राज्यों द्वारा की गई यह सबसे बड़ी कार्रवाई मानी जाती है| कार्रवाई के दौरान हथियार बरामद किये गये| इ्नमे एके-४७ रायफल्स और एसएलआर रायफल्स भी शामिल हैं| इस जगह हथियार समेत सौ माओवादी इकठ्ठा हुए थे| एक महत्त्वपूर्ण बैठक के लिए इतनी बड़ी मात्रा में माओवादी आये थे, यह कहा जाता है|

इस गोलीबारी के बाद भाग जाने में सफल हुए माओवादियों को गिरफ्तार करने के लिए इस क्षेत्र में कोंबिग ऑपरेशन शुरू किया गया है| इससे पुलीस के हाथ और माओवादी लगने की संभावना जतायी जा रही है|

आंध्र प्रदेश और ओडिशा की सीमारेखा पर माओवादियों के खिलाफ़ हुई यह दूसरी बड़ी कार्रवाई है| इससे पहले सन २०१३ के सितंबर महीने में मलकानगिरी में की गई कार्रवाई में, लगभग १३ माओवादियों को ख़त्म किया गया था| इस कार्रवाई के बाद, इस इलाके में माओवादियों का प्रभाव कम होने का दावा किया गया था| यह प्रभाव फिर से बढ़ाने के लिए माओवादी मलकानगिरी में इक्कठा हुए थे| इस कारण दोनों राज्य के पुलिस दलों ने की यह कार्रवाई, सुरक्षा के तौर पर महत्त्वपूर्ण मानी जा रही है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.