‘कोरोना’ की वैक्सीन के दोनों टीके प्राप्त करनेवालों को मुंबई लोकल की यात्रा करने की अनुमति

मुंबई – बीते वर्ष कोरोना का संक्रमण शुरू होने के बाद आम नागरिकों के लिए बंद की गई लोकल की यात्रा अब खुल रही है। लेकिन, कोरोना वैक्सीन के दोनों टीके लगवाने के १४ दिन बाद ही यात्रियों को लोकल की यात्रा करने की अनुमति होगी। इन नागरिकों को १५ अगस्त से लोकल की यात्रा करने की अनुमति प्राप्त होगी। लोकल की यात्रा पर जारी प्रतिबंध हटाने की माँग लगातार हो रही थी। कम से कम वैक्सीन के दोनों टीके लगवाए हुए लोगों के लिए लोकल ट्रेन से यात्रा करने दें, यह निवेदन किया जा रहा था। मुंबई उच्च न्यायालय ने भी इस मुद्दे पर राज्य सरकार से सवाल किया था। इस पृष्ठभूमि पर मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने यह ऐलान किया। साथ ही होटल, रेस्तोरंट, मॉल और धार्मिक स्थान शुरू करने पर जल्द ही निर्णय किया जाएगा, ऐसा राज्य सरकार ने कहा है।

लोकल की यात्राअत्यावश्‍यक सेवा से जुड़े नागरिकों के लिए बीते वर्ष से ही लोकल की सेवा शुरू की गई थी। इसके लिए कई लोगों ने अत्यावश्‍यक सेवा से जुड़े जाली पहचानपत्र तैयार करने की बात सामने आयी थी। इसके बाद कई लोगों पर कार्रवाई की गई थी। कोरोना की दूसरी लहर के बाद लोकल की यात्रा पर जारी पाबंदी अधिक सख्त की गई थी। लेकिन, इस वजह से आम जनता परेशान है और इससे लोगों के समय और पैसों की काफी बरबादी होने की शिकायतें की जा रही थीं। लोकल की यात्रा पर जारी पाबंदी सरकार कुछ मात्रा में शिथिल करे, ऐसी माँग बड़े आग्रह के साथ की जा रही थी। लोकल की यात्रा पर जारी पाबंदी के खिलाफ मुंबई उच्च न्यायालय में याचिका भी दाखिल की गई ती। इस पर सुनवाई करते हुए उच्च न्यायालय ने सरकार की नीति पर सवाल किए। टीकाकरण के बावजूद यदि नागरिकों को घरों में ही रुकना पड़ता हो तो टीकाकरण का क्या लाभ है? यह सवाल किया गया था।

इस पृष्ठभूमि पर लोकल की यात्रा पर जारी प्रतिबंध कुछ मात्रा में हटाने का निर्णय राज्य सरकार ने किया है। १५ अगस्त से दोनों ड़ोस लगवाने के १५ दिन बाद लोकल की यात्रा करने की अनुमति रहेगी। ऐसे यात्रियों की पहचान करने के लिए एक ऐप तैयार किया गया है और इससे संबंधित जानकारी अगले १-२ दिनों में सार्वजनिक की जाएगी, ऐसा मुख्यमंत्री ने कहा। फिलहाल मुंबई में वैक्सीन के दोनों टीके प्राप्त करके १४ दिन पूरे करनेवालों की संख्या १९ लाख है। इन सभी को लोकल की यात्रा करना मुमकिन होगा। साथ ही प्रति दिन ऐसे नागरिकों की संख्या बढ़ेगी। इसके बाद अलग-अलग चरण में अन्य प्रतिबंध भी हटाने के निर्णय जल्द से जल्द घोषित किए जाएंगे, ऐसा मुख्यमंत्री ने कहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published.