जापान-तैवान के करीब समुद्री क्षेत्र में अमरिकी और चीनी युद्धपोतों की तेज़ गतिविधियाँ

japan-taiwan-us-chinaबीजिंग – अमरीका की ‘मस्टिन’ युद्धपोत ने कुछ हफ्ते पहले चीन की विमान वाहक युद्धपोत ‘लिओनिंग’ के सामने गश्‍त लगाई थी। इस कार्रवाई से गुस्सा हुए चीन ने जापान की खाड़ी में लिओनिंग की गश्‍त लगवाकर तैवान के समुद्री क्षेत्र के करीब युद्धाभ्यास किया था। अपने युद्धपोत की यह कार्रवाई अमरीका के लिए इशारा होने का दावा चीन के सरकारी मुखपत्र ने किया है। तभी, अमरीका के युद्धपोत ने हमारे युद्धाभ्यास में बाधाएँ निर्माण कीं, यह आरोप चीन कर रहा है।

अप्रैल के पहले हफ्ते में चीन की लिओनिंग युद्धपोत अपने विध्वंसकों के काफिले के साथ ईस्ट चायना सी क्षेत्र में गश्‍त लगा रही थी। उस समय अमरिकी नौसेना ने एक फोटो प्रसिद्ध किया था। अमरीका की ‘यूएसएस मस्टिन’ नामक युद्धपोत से मात्र एक मील दूरी से सफर करती ‘लिओनिंग’ की यह फोटो थी। अमरिकी युद्धपोत के कमांडर और सहायक कमांडर आराम से पैर फैलाकर चीनी युद्धपोत का सफर देखते हुए इस फोटो में दिखाई दे रहे थे।

अमरिकी नौसेना ने प्रसिद्ध की यह फोटो यानी पूरे उद्देश्‍य से युद्ध को बढ़ावा देने का तरीका है। चीन के खतरे की अमरीका को फिक्र ना होने के संकेत अमरीका इस फोटो के ज़रिये दे रही है, ऐसा दावा कुछ विश्‍लेषकों ने किया था। ‘मस्टिन’ की यह गश्‍त और यह फोटो सार्वजनिक होने से चीन काफी बेचैन हुआ है। इसके कुछ ही देर बाद चीन की लिओनिंग युद्धपोत ने जापान के समुद्री क्षेत्र के करीब से यात्रा की।

japan-taiwan-us-chinaलिओनिंग ने जापान के मिसाको की खाड़ी के करीब सेंकाकू द्विपों से नज़दिक गश्‍त लगाई। चीन के ग्लोबल टाईम्स नामक सरकारी मुखपत्र ने यह जानकारी साझा की है। सेंकाकू द्विपों पर जापान का शासन है। लेकिन, इन द्विपों पर चीन अपना हक जता रहा है। चीन के इस दावे के खिलाफ जापान ने आक्रामक भूमिका अपनाई है और अमरीका ने जापान का समर्थन किया है।

ऐसी स्थिति में ही चीन के युद्धपोत ने जापान के इन द्विपों के करीब और मियाको की खाड़ी से यात्रा करके जापान के साथ अमरीका को भी इशारा दिया होने की बात चीनी मुखपत्र कह रहा है। क्योंकि, मियाको की खाड़ी के करीब जापान के ओकिनावा द्विप पर अमरीका का लष्करी अड्डा है। इसी बीच चीन के रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता वू कियान ने लिओनिंग युद्धपोत ने तैवान की खाड़ी में गश्‍त लगाने की जानकारी साझा करते समय अमरिका की आलोचना की। लिओनिंग युद्धपोत चीन के समुद्री सीमा में गश्‍त लगा रही थी। ऐसे में अमरीका की ‘मस्टिन’ युद्धपोत ने लिओनिंग के युद्धाभ्यास पर नज़र रखकर वहां की सुरक्षा के लिए खतरा निर्माण किया, ऐसा आरोप कियान ने लगाया है। चीन के इन आरोपों पर अमरिकी नौसेना से अभी कोई भी प्रतिक्रिया प्राप्त नहीं हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.