अमरिकी राजदूत रशिया से स्वदेश लौटेंगे

russia-us-ambassadorमास्को – अमरीका के रशिया में नियुक्त राजदूत जॉन सुलिवन जल्द ही स्वदेश लौटेंगे। रशिया ने अमरीका के दस राजनीतिक अफसरों को देश से बाहर जाने के आदेश दिए थे। लेकिन, राजदूत सुलिवन के विरोध में इस तरह की कार्रवाई नहीं की गई है। वह सिर्फ सलाह मशवरे के लिए स्वदेश लौटें, यह सुचित किया गया था, ऐसा दावा रशिया ने किया है। पहले के दिनों में यह सलाह नामंजूर करनेवाले सुलिवन ने अब स्वदेश लौटने का ऐलान किया है। फिलहाल अमरीका और रशिया के बीच राजनीतिक स्तर पर संघर्ष तीव्र हो रहा है और ऐसे में अमरिकी राजदूत का रशिया से स्वदेश लौटना ध्यान आकर्षित करनेवाली घटना है।

अमरीका पर सायबर हमले एवं अमरीका के चुनावों में दखलअंदाज़ी करने का आरोप लगाकर राष्ट्राध्यक्ष बायडेन ने रशिया के दस राजनीतिक अफसरों को देश से बाहर निकाला था। साथ ही रशिया पर अन्य प्रतिबंध भी लगाए गए थे। उम्मीद के अनुसार रशिया ने भी अमरीका के दस राजनीतिक अफसरों को अपने देश से बाहर निकालकर अमरीका के निर्णय पर प्रत्युत्तर दिया।

रशिया ने यह निर्णय करने से पहले अमरीका के राष्ट्राध्यक्ष ज्यो बायडेन ने रशियन राष्ट्राध्यक्ष पुतिन से फोन पर बातचीत की थी। इस दौरान बायडेन ने पुतिन के सामने बातचीत का प्रस्ताव रखा था। फिर भी रशिया ने अमरिकी राजनीतिक अफसरों को देश से बाहर निकालने का निर्णय किया था। लेकिन, अमरिकी राष्ट्राध्यक्ष के प्रस्ताव पर रशिया अब भी सोच रही है, ऐसे संकेत प्राप्त हो रहे हैं।

अमरीका के पूर्व राष्ट्राध्यक्ष डोनाल्ड ट्रम्प के कार्यकाल से जॉन सुलिवन रशिया में बतौर अमरिकी राजदूत काम कर रहे थे। अमरीका में सत्ता परिवर्तन के बाद बायडेन प्रशासन ने सरकार का नियंत्रण हाथों में लेने के बाद भी रशिया में सुलिवन की नियुक्ती बरकरार रखी गई ती।

लेकिन, दोनों देशों ने एक-दूसरे के राजनीतिक अफसरों को अपने देश से बाहर निकालने का निर्णय करने के बाद रशिया ने सुलिवन को अपनी सरकार से सलाह मशवरा करने के लिए स्वदेश लौटने को कहा था। लेकिन, सुलिवन ने यह सुझाव ठुकराया था। रशियन राष्ट्राध्यक्ष यदि हमारी मौजूदगी रशिया में नहीं चाहते तो वे इसके अनुसार कार्रवाई करें, ऐसा बयान सुलिवन ने किया था।

russia-us-ambassadorलेकिन, अब सुलिवन जल्द ही स्वदेश लौट रहे हैं। अमरीका के नए प्रशासन से सीधी बातचीत करने का अवसर सुलिवन को अब तक प्राप्त नहीं हुआ था। इसके लिए उन्हें स्वदेश बुलाया जा रहा है, ऐसा अमरीका कह रही है। रशिया से भी इसी तरह की प्रतिक्रिया प्राप्त हो रही है। लेकिन, दोनों देशों के बीच जल्द ही राष्ट्राध्यक्ष स्तर पर चर्चा होने की उम्मीद है और इसकी तैयारी के लिए राजदूत सुलिवन अमरीका जा रहे होंगे, ऐसे दावे भी सामने आ रहे हैं।

एक दूसरे के राजनीतिक अफसरों को देश से बाहर निकालने के बावजूद अमरीका और रशिया यह विवाद बढ़ाने की रूचि नहीं रखते। खास तौर पर बायडेन प्रशासन ने ऐसे संकेत भी दिए थे। रशियन राष्ट्राध्यक्ष पुतिन को हत्यारा कहने के बावजूद अमरिकी राष्ट्राध्यक्ष ने उनसे बातचीत करने की तैयारी दिखाई है, यह बात अमरीका की मंशा साबित करने के लिए पर्याप्त है, ऐसा बयान अमरिकी विश्‍लेषक कर रहे हैं।

खास तौर पर बायडेन प्रशासन चीन के विरोध में भूमिका अपना रहा है फिर भी राष्ट्राध्यक्ष बायडेन रशिया के खिलाफ अति आक्रामकता नहीं दिखा सकते, इस ओर भी यह विश्‍लेषक ध्यान आकर्षित कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.