सोने के दामों में हो रही बढोतरी की पृष्ठभूमि पर चीन ने छह महीनों में ७४ टन सोना खरीदा

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तरबीजिंग – अमरिका के साथ व्यापार युद्ध तेज होने के आसार दिखते ही चीन ने सोने के भंडार में आक्रामक रूप से बढ़ोतरी करनी शुरू की है| पिछले वर्ष दिसंबर महीने से चीन ने सोने की खरीदारी बढ़ाई है और केवल ६ महीनों के दौरान चीन ने सोने के भंडार में ७४ टन से अधिक बढ़ोतरी की है| नए वर्ष में सोने के दामों में लगातार बढ़ोतरी होते समय चीन ने बढाई सोने की खरीद ध्यान आकर्षित करती है|

‘वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल’ ने घोषित किए जानकारी के अनुसार चीन ने अपने आरक्षित भंडार में १,९१६ टन सोना जमा किया हैं| उसके पीछे पिछले छह महीनों में सोने की खरीदारी का बहुत बड़ा हिस्सा है| इस से पहले नवंबर २०१६ से दिसंबर २०१८ के २ वर्षों में चीन ने सोने के भंडार में किसी भी प्रकार की अधिकृत जानकारी घोषित नहीं की थी| जिसकी वजह से चीन के खरीदारी की तरफ दुनिया के अन्य देश एवं संगठन बारीकी से देख रहे हैं| 

पिछले कुछ महीनों में सोने के दाम लगातार बढ़ रहे हैं| सोमवार को सोने के दामों में १४०६ डॉलर्स प्रति औंस का उच्चतम दर देखा गया| यह दाम पिछले ६ वर्षों में उच्चतम साबित हुआ है| नए वर्ष में लगातार पांच महीनों से अधिक समय तक सोने के दामों में लगातार बढ़ोतरी होने का यह पहला समय है, ऐसे दावे किए जा रहे हैं| यह बढ़ोतरी होते समय चीन जैसा दुनिया के दूसरे क्रमांक की वित्त व्यवस्था का देश बड़े तादाद में सोने की खरीदारी कर रहा है और कई विश्‍लेषकों ने यह नए चलन के संकेत होने के दावे किए हैं|

पिछले कुछ वर्षों में रशिया के साथ चीन ने जागतिक वित्त व्यवस्था में प्रमुख चलन होनेवाले अमरिकी डॉलर को खुलेआम चुनौती देने का प्रयत्न शुरू किया था| कुछ महीनों पहले रशिया के राष्ट्राध्यक्ष व्लादिमीर पुतिन ने अमरिकी डॉलर पर विश्वास कम हो रहा है, ऐसा विधान करके ध्यान केंद्रित किया था| चीन ने अमरीका के विरोध में सीधे विधान नहीं किए हैं, फिर भी पिछले ४ वर्षों में लिए निर्णय डॉलर विरोधी धारणा के संकेत माने जा रहे हैं| जिसमें तेल और सोने के व्यापार के लिए स्वतंत्र यंत्रणा. ‘युआन’ का आरक्षित चलन में समावेश, सोने के उत्पादन में बढ़ोतरी एवं रशिया के साथ नजदीकी का समावेश है|

ब्रिटेन जैसे अमरिका के मित्रदेश में वरिष्ठ अधिकारियों ने चीन का ‘युआन’ चलन अमरिकी डॉलर को चुनौती देनेवाला चलन हो सकता है, ऐसे विधान किए हैं| तथा दूसरी तरफ चीन एवं रशिया का गठबंधन सोने के बल पर नया चलन लाने का प्रयत्न करने के दावे हो रहे हैं| चीन सोने के भंडार में बढ़ोतरी करते समय रशिया ने भी पिछले ५ महीनों में सोने के भंडार में लगभग ७८ टन की बढ़ोतरी करने की बात सामने आ रही है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.