नाइजीरिया की सरकार ने लगाई ट्विटर पर पाबंदी

अबुजा – नाइजीरिया सरकार ने सोशल नेटवर्किंग ऍप ‘ट्विटर’ पर पाबंदी लगाई। सरकार की सूचना और सांस्कृतिक विभाग ने शुक्रवार को एक निवेदन जारी करके यह जानकारी दी। ट्विटर की हरकतें नाइजीरिया के ‘कॉर्पोरेट एक्झिस्टन्स’ के लिए खतरा पैदा कर रही होने का आरोप रखकर पाबंदी लगाई जा रही है, ऐसा इस निवेदन में बताया गया है।

Nigeria-Twitter-banमंगलवार को नाइजीरिया के राष्ट्राध्यक्ष मुहम्मदु बुहारी ने देश के अगले भाग में जारी हिंसा चार के मुद्दे पर एक ट्वीट किया था। ‘ नाइजीरिया के अंतर्गत युद्ध में हुई जीवित हानि और भारी नुकसान ई के बारे में नई पीढ़ी के कईयों को अंदेशा नहीं है। आज गैर बर्ताव करने वाली युवाओं को इसका एहसास होने की संभावना नहीं है। हमारे जैसे कईयों ने लगभग 30 महीने रणांगण पर युद्ध का सामना किया है। गैर भरता और हिंसा करने वालों को किस प्रकार रक्त उत्तर देना है कमा यह हम अच्छी तरह जानते हैं’, ऐसी चेतावनी ट्वीट में दी गई थी।

नाइजीरिया के राष्ट्राध्यक्ष बुहारी ने इस ट्वीट में, सन १९६७ से ७० इस कालावधी में हुए ‘नायजेरिया-बिआफ्रा वॉर’ का संदर्भ दिया था। इस संदर्भ का इस्तेमाल करके उन्होंने इन दिनों आग्नेय भाग में हिंसा करवाने वालों के विरोध में आक्रमक कार्यवाही की जाएगी, ऐसा संदेश ट्वीट के जरिए दिया था। इसके विरोध में कईयों ने नाराजगी जाहिर करके ऐतराज़ दर्ज किए थे। इनायत राज्यों की दखल लेते हुए ट्विटर ने राष्ट्राध्यक्ष बुहारी का ट्विट ‘डिलिट’ करके उनका अकाउंट भी १२ घंटों के लिए सस्पेंड किया।

ट्विटर की इस कार्रवाई पर नाइजीरियन सरकार से तीव्र प्रतिक्रिया आई। नाइजीरिया के सूचना मंत्री लाय मोहम्मद ने ट्विटर पर जोरदार आलोचना की। ‘ ट्विटर की भूमिका हमेशा दोगली रही है। नाइजीरिया में ट्विटर की हरकतें भी संदेह जनक हैं’, ऐसी आलोचना सूचना मंत्री ने की। उसके बाद शुक्रवार को ट्विटर पर अनिश्चितकाल के लिए पाबंदी लगाई जाने की घोषणा की गई। ट्विटर पर पाबंदी लगाते समय ही देश के अन्य सोशल मीडिया एप्स को नियंत्रित करने के लिए प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश भी सरकार द्वारा दिए गए हैं।

पिछले कुछ सालों में अग्रसर नेटवर्किंग ऍप के रूप में सामने आए ट्विटर द्वारा लगातार एकतरफा फैसले और दोगली भूमिका अपनाई जाने के मामले सामने आ रहे हैं। अमरीका, युरोप और एशियाई देशों के साथ कई देशों में इस बारे में लगातार सवाल उपस्थित किए जा रहे होकर, कुछ देशों ने कानूनी कार्रवाई भी शुरू की है। पिछले महीने में ही रशिया की अदालत ने ट्विटर को बड़े पैमाने पर आर्थिक जुर्माना सुनाया था। दुनिया के ८ देशों ने अब तक ट्विटर पर पाबंदी लगाई होकर, उसमें ‘युएई’, सऊदी अरब, इजिप्ट और चीन का समावेश है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.