‘आयएस’विरोधी संघर्ष में सहयोग पर ट्रम्प और पुतिन में चर्चा

वॉशिंग्टन, दि. २९ : अमरीका के राष्ट्राध्यक्ष डोनाल्ड ट्रम्प औ्रर रशियन राष्ट्राध्यक्ष व्लादिमिर पुतिन के बीच फोन पर बातचीत संपन्न हुई| लगभग घंटे भर चली इस चर्चा में, द्विपक्षीय संबंध सुधारने पर दोनो राष्ट्राध्यक्षों में एकमत हो गया, जो एक अच्छी शुरूआत है, ऐसा ‘व्हाईट हाऊस’ ने स्पष्ट किया| साथ ही, सीरिया में ‘आयएस’ और अन्य आतंकी संगठनों को नष्ट करने के लिए समन्वय स्थापित करने पर भी दोनो नेता राज़ी हो गए|

trump-1-@Reutersहफ़्तेभर पहले अमरीका की बागड़ोर सँभालने के बाद, राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प ने कुछ महत्त्वपूर्ण नेताओं से फोन पर बातचीत की| लेकिन अमरीका और रशियन राष्ट्राध्यक्ष की चर्चा की ओर दुनियाभर के विशेषज्ञों और आंतर्राष्ट्रीय मीडिया की निगाहें टिकी हुई थीं| राष्ट्राध्यक्षीय चुनावों में रशिया ने ट्रम्प की सहायता की थी, ऐसा आरोप ट्रम्प के विरोधकों ने किया था| साथ ही, राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प रशिया की नीति को अमरीका पर थोंप देंगे, ऐसी आलोचना भी शुरू है| इसलिए इस चर्चा को विशेष महत्त्व मिल चुका था|

शनिवार को राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प ने रशियन राष्ट्राध्यक्ष से फोन पर काफ़ी समय तक चर्चा की, ऐसी जानकारी व्हाईट हाऊस ने दी| इस चर्चा में, सीरिया में ‘आयएस’ इस आतंकी संगठन के खिलाफ चल रहे संघर्ष पर विशेष रूप से बातचीत हुई| सीरिया समेत दुनियाभर में शांति स्थापित करने के लिए तथा ‘आयएस’विरोधी संघर्ष में सहयोग बढ़ाने पर दोनों नेता राज़ी हो गये, ऐसी जानकारी व्हाईट हाऊस ने दी| वहीं, रचनात्मक, न्यायपूर्ण और पारस्परिक हितसंबंध के मुद्दों पर सहयोग करने पर भी दोनों नेताओं में एकमत हुआ, ऐसा रशियन सरकार ने कहा है|

pg04राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प और राष्ट्राध्यक्ष पुतिन के बीच की यह चर्चा सकारात्मक थी और दोनों देशों के संबंध सुधारने के लिए अच्छी शुरूआत थी, ऐसा व्हाईट हाऊस ने कहा है| इसके आगे भी दोनों नेताओं ने आपसी संपर्क बनाए रखना कबूल किया| इसके अलावा इस्रायल-पॅलेस्टाईन में रुकी हुई शांतिवार्ता, ईरान का परमाणुकार्यक्रम एवं समझौता और युक्रेन के मसले पर भी राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प और राष्ट्राध्यक्ष पुतिन में बातचीत हुई, ऐसा कहा जाता है|

क्या अमरीका ने इससे पहले रशिया पर लगाये हुए प्रतिबंधों के बारे में चर्चा हुई, यह सवाल अमरिकी पत्रकारों ने पूछा| इसपर व्हाईट हाऊस ने नकारात्मक जवाब दिया| लेकिन रशिया के साथ आर्थिक संबंध सुधारने के लिए कोशिशें की जाएँगी, ऐसा व्हाईट हाऊस ने कहा| साथ ही, दोनों राष्ट्राध्यक्षों में जल्द ही मुलाकात होनेवाली होकर, उसके लिए तारिख़ें तय की जायेंगी, ऐसा दावा रशियन सरकार ने किया|

भूतपूर्व राष्ट्राध्यक्ष बराक ओबामा के कार्यकाल में, अमरीका और रशिया में भारी तनाव पैदा हुआ था| रशिया ने युक्रेन के क्रीमिआ पर कब्ज़ा कर लेने के बाद, ओबामा प्रशासन ने रशिया पर आर्थिक प्रतिबंध लगाए थे| साथ ही, सीरिया के संघर्ष में भी अमरीका और रशिया में काफ़ी मतभेद थे| सीरिया के राष्ट्राध्यक्ष अस्साद इन्हें सत्ता से हटाने के लिए अमरीका की कोशिशें जारी थीं; वहीं, रशिया ने अस्साद के समर्थन में खड़े रहते हुए, सीरिया के संघर्ष का पूरा पलड़ा घुमा दिया था| इसके बाद अमरीका ने, सीरिया में ‘आयएस’ के खिलाफ चल रहे रशिया के संघर्ष में शामिल होने से इन्कार किया था|

लेकिन अमरीका के नए राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प ने, सीरिया में ‘आयएस’ के खिलाफ चल रहे संघर्ष में रशिया के साथ सहयोग करने की घोषणा करते हुए, अमरीका की पिछली नीति बदल रही है, ऐसा संदेश पूरी दुनिया को दिया है| साथ ही, ‘आयएस’ का पूरी तरह ख़ात्मा करने के लिए पेंटॅगॉन अगले ३० दिनों में अपनी योजना प्रस्तुत करें, ऐसे आदेश राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प ने दिए हैं| इससे पहले, अमरीका की ‘आयएस’ संदर्भ की नीति उतनी गंभीर न होकर, अमरीका सीरियन राष्ट्राध्यक्ष की हुक़ूमत का तख़्ता पलटने के लिए इस आतंकी संगठन की सहायता कर रही है, ऐसे आरोप भी हुए थे| इस पृष्ठभूमि पर, राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प ने दिए हुए आदेश, अमरीका की नीति में आये बड़े बदलावों की ओर निर्देश कर रहे हैं|

Leave a Reply

Your email address will not be published.