तालिबान की वकालत कर रहें पाकिस्तान को ताज़िकिस्तान का तमाचा

दुशान्बे – अफ़गानिस्तान में तालिबान की हुकूमत को ताजिकिस्तान स्वीकृति प्रदान करे और तालिबान के खिलाफ लड़ रहे नॉर्दन अलायन्स को हथियारों की आपूर्ति ना करें, यह दो माँगे लेकर पाकिस्तान के विदेशमंत्री ने ताज़िकिस्तान का दौरा किया। लेकिन, अंतरराष्ट्रीय नियमों का उल्लंघन करके अफ़गानिस्तान पर कब्ज़ा करनेवाली तालिबान को स्वीकृति प्रदान नहीं करेंगे, यह कहकर ताजिकिस्तान ने पाकिस्तान को तमाचा जड़ा है। इसकी गूँज पाकिस्तान के माध्यमों में सुनाई दे रही है।

tajikistan-slams-pakपाकिस्तान के विदेशमंत्री महमूद कुरेशी फिलहाल ताजिकिस्तान, उज़बेकिस्तान, तुर्कमेनिस्तान और ईरान इन अफ़गानिस्तान के पड़ोसी देशों का दौरा करने निकल पड़े हैं। पाकिस्तान के विदेशमंत्री ने बुधवार के दिन ताजिकिस्तान के राष्ट्राध्यक्ष इमोमली रहमोन से दुशांबे में मुलाकात की। ताजिकिस्तान के राष्ट्राध्यक्ष अफ़गानिस्तान की तालिबानी हुकूमत को स्वीकृति प्रदान करे, यह माँग पाकिस्तानी विदेशमंत्री कुरेशी ने की। तालिबान ही अफ़गानिस्तान को अच्छी तरह से संभाल सकती है, यह विश्‍वास पाकिस्तान के विदेशमंत्री ने इस मुलाकात के दौरान व्यक्त किया।

इसके साथ ही अफ़गानिस्तान के पंजशीर की नॉर्दन अलायन्स को ताजिकिस्तान हथियार प्रदान करना बंद करे, यह आवाहन भी कुरेशी ने किया। ताजिकिस्तान से प्राप्त हो रहे हथियारों की वजह से नॉर्दन अलायन्स तालिबान को चुनौती दे रही है, यह दावा पाकिस्तान कर रहा है। लेकिन, विदेशमंत्री कुरेशी ने तालिबान को लेकर रखी यह दोनों माँगें राष्ट्राध्यक्ष रहमोन ने माध्यमों के सामने सार्वजनिक तौर पर ठुकराई।

‘अफ़गान जनता पर अत्याचार करके सत्ता हथियानेवाले किसी भी गुट को ताजिकिस्तान बिल्कुल स्वीकृति प्रदान नहीं करेगा। अफ़गान जनता और वहां के अल्पसंख्यांकों की सुरक्षा एवं हित अबाधित रखनेवालों को ही ताजिकिस्तान का समर्थन मिलेगा’, इन शब्दों में राष्ट्राध्यक्ष रहमोन ने पाकिस्तान के विदेशमंत्री को फटकार लगाई। बीते कुछ दिनों में तालिबानी आतंकियों ने अफ़गानिस्तान के अल्पसंख्यांक ताजीक, हजारा, उज़बेक एवं पश्‍तु नागरिकों पर किए अत्याचारों की ओर ताजिकिस्तान के राष्ट्राध्यक्ष ने ध्यान आकर्षित किया। इसके साथ ही अफ़गानिस्तान की आगामी सरकार सभी को शामिल करनेवाली होती है तभी आगे विचार किया जाएगा, यह बयान भी राष्ट्राध्यक्ष रहमोन ने किया।

ताजिकिस्तान के राष्ट्राध्यक्ष ने माध्यमों के सामने ही कुरेशी के मुँह पर तालिबान को स्वीकृति ना देने का बयान करने पाकिस्तान में सनसनी निर्माण की है। पाकिस्तान की विदेश नीति फिर से नाकाम साबित होने की आलोचना पाकिस्तानी माध्यम कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.