तालिबान ने भारत को दी धमकी का पाकिस्तान में स्वागत

काबुल,  (वृत्तसंस्था) – भारत यह अफगानिस्तान का मित्र देश है और भारत ने अफगानिस्तान के विकास के लिए बहुमोल योगदान दिया है। दोनों देशों का सहयोग आंतर्राष्ट्रीय नियमों पर आधारित होकर, इसके बाद भी भारत अफगानिस्तान के विकास एवं सुरक्षा के लिए अहम भूमिका निभायेगा, यह हमारा विश्वास है’, ऐसी प्रतिक्रिया अफगानिस्तान के विदेश मंत्रालय ने दी। तालिबान ने भारत पर किये आरोपों का जवाब देते समय अफगानिस्तान की सरकार ने भारत का महत्त्व अधोरेखित किया। भारत ने अफगानिस्तान के विकास में नकारात्मक भूमिका अदा की होने का आरोप तालिबान के कतारस्थित कार्यालय का प्रमुख ‘शेर मोहम्मद अब्बास स्तानिकजाई’ ने किया था। साथ ही, स्तानिकजाई ने भारत को हमले की धमकियाँ भी दीं हैं।

पिछले कुछ महीनों से कतार की राजधानी दोहा में अमरीका और तालिबान में चल रही चर्चा में अहम भूमिका निभानेवाले स्तानिकजाई ने माध्यमों से बातचीत करते हुए भारत पर दोषारोपण किया। पिछले चालीस सालों से भारत अफगानिस्तान में नकारात्मकता फ़ैला रहा होने का आरोप स्तानिकजाई ने किया। गत दो दशकों से भारत ने अफगानिस्तान की देशद्रोही एवं भ्रष्ट सरकार को समर्थन दिया है। उसीके साथ भारत ने, लोकनियुक्त नहीं, बल्कि अमरीका ने चुनी हुई सरकार से सहयोग किया, ऐसा स्तानिकजाई ने कहा है। जल्द ही तालिबान भारत के विरोध में जिहाद शुरू करेगा, ऐसी धमकी तालिबान के इस नेता ने दी है।

तालिबान ने भारत पर किये आरोपों का अफगानिस्तान के विदेश मंत्रालय ने जवाब दिया। भारत और अफगानिस्तान में बहुत पहले से सहयोग था और वह आंतर्राष्ट्रीय नियमों पर आधारित और एक-दूसरे के प्रति होनेवाली सम्मान की भावना पर विकसित हुआ है। भारत के साथ के सहयोग का अफगानिस्तान ने हमेशा ही स्वागत किया होकर, इसके बाद भारत अफगानिस्तान की शांतिचर्चा में अहम भूमिका अदा करेगा, ऐसा विश्‍वास अफगानिस्तान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ग्रॅन हेवाड ने ज़ाहिर किया। कुछ दिन पहले अमरीका ने अफगानिस्तान के लिए नियुक्त किये हुए विशेषदूत झल्मे खलिलजाद ने भारत का दौरा करके विदेशमंत्री एस. जयशंकर और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोवाल से भेंट करने के बाद तालिबान ने भारत को यह धमकी दी है। खलिलजाद ने ऐसा सुझाव दिया था कि भारत तालिबान से ठेंठ चर्चा करें।

तालिबान अभी भी पाकिस्तान के इशारों पर काम कर रहा होकर, शेर मोहम्मद अब्बास स्तानिकजाई ने भारत को दी हुई धमकी के पीछे पाकिस्तान ही होने का दावा कुछ विश्लेषक कर रहे हैं। वहीं, तालिबान ने भारत को दी हुई धमकी का पाकिस्तान में कुछ लोगों ने स्वागत किया है। कुछ पाकिस्तानी पत्रकारों ने, तालिबान का विरोध भारत को महँगा पड़ेगा, ऐसे दावें किये हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.