मुंबई समेत कोंकण तट पर भारी बारिश

मुंबई – मुंबई समेत कोंकण तटवर्ती इलाक़े में लगातार दूसरे दिन भी भारी बारिश हुई। इस भारी बारिश के कारण मुंबई के निचले भागों में पानी भर गया होकर, मिठी नदी के पानी में बढ़ोतरी होने के कारण कुर्ला के क्रांति नगर स्थित नागरिकों को सुरक्षित स्थल पर ले जाया गया। तभी वर्धा ज़िले में शुक्रवार के दिन चार नागरिक बह जाने की घटना घटी है। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों में मुंबई समेत पूरे राज्य में भारी बारिश की चेतावनी दी है।

भारी बारिश

शुक्रवार से मुंबई और आसपास के ज़िलों में धुँवाधार बारिश शुरू है। मौसम विभाग ने, शनिवार के दिन भी मुंबई, पालघर, थाना, रायगढ़ और रत्नागिरी के कुछ भागों में मुसलाधार बारिश होने की संभावना जताई थी। मौसम विभाग का अनुमान सच बनाते हुए भारी बारिश ने कोंकण तटवर्ती इलाक़े को धो दिया। मुंबई, थाना, पालघर इन जिलों के साथ ही रायगढ़, रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग ज़िलों में भारी बारिश हुई। मुंबई, थाने के निचले भागों में पानी भर जाने की घटनाएँ हुईं हैं। लॉकडाउन के चलते, हालाँकि सड़कों पर लोगों की भीड़ कम थी, मगर बारिश से सड़कों पर ट्रैफिक जाम हो गया। शहर में बहुत स्थानों पर पेड़ों के गिरने की घटनाएँ हुईं हैं।

भारी बारिश

अतिवृष्टि के कारण क‌ण़कवली स्थित जानवली और गढ़नदी इन दोनों नदियों में भारी बाढ़ आई है। साथ ही, कुड़ाल के मुंबई-गोवा महामार्ग पर भंगसाल नदी में भी बाढ़ आयी है। साथ ही, कुड़ाल-माऩग़ाव के अंबेरी पुल पर बारिश का पानी भर जाने से २७ गाँवों से संपर्क टूट गया। कोंकण में लगभग सभी ज़िलों में भारी बारिश के कारण जनजीवन बिखर गया है। तलकोक़नस्थित मालवण ज़िले में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से खोत-जुबा द्वीप पर बाढ़ जैसी स्थिति निर्माण हुई है। इसी के साथ, चिपलुन में  वशिष्ठी नदी के पानी का स्तर भी बढ़ने के कारण, आसपास के लोगों को सतर्क रहने की चेतावनी दी गयी है।

कोकण सहित विदर्भ के कुछ ज़िलों में भी भारी बारिश हुई है। वर्धा ज़िले में भारी बारिश हुई होकर, वहाँ की नदियों में बाढ़ आ गई है। शुक्रवार के दिन बैलगाड़ी में कुछ मज़दूर जा रहे थे कि तभी बैलगाड़ी बाढ़ में बह गई। इस दुर्घटना में चार लोगों की मृत्यु हो गई है। चंद्रपुर ज़िले में भी भारी बारिश हुई है। उत्तरी महाराष्ट्र में भी बहुत सारी नदियों के पाऩी में बढ़ोतरी हुई हैं। नासिक में भी नदियों के पानी में बाढ़ की स्थिति है। धुले, जलग़ाव में भी बारिश का बड़ा ज़ोर दिखाई दे रहा है। खानदेश में जलगांव स्थित तापी, पूर्णा नदी के पानी का स्तर बढ़ने के कारण होतनूर बाँध के ६ दरवाज़ें खोल देने पड़े हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.