रशियन राष्ट्राध्यक्ष व्लादिमीर पुतिन की ओर से अमरीका के ७५५ राजनितिक अधिकारीयों को खदेड़ने का आदेश

मोस्को: ‘रशिया के खिलाफ होने वाली हर कार्रवाई का जवाब मिलेगा। कोई भी कार्रवाई अनुत्तरित नहीं जाएगी’, ऐसी घोषणा करके रशियन राष्ट्राध्यक्ष व्लादिमीर पुतिन ने अमरीका के राजनितिक अधिकारीयों को खदेड़ने के आदेश दीए। अमरीका की ग़लत नीति की वजह से अमरीका के ७५५ राजनितिक अधिकारीयों को रशिया छोड़ना पड़ेगा, इस बात की पुतिन ने घोषणा की है। रशिया के इस फैसले पर अमरीका ने चिंता व्यक्त की है और अमरीका के विदेश मंत्रालय ने इस कार्रवाई को अनपेक्षित बताया है।

पिछले साल अमरीका के तत्कालीन राष्ट्राध्यक्ष बराक ओबामा ने रशिया के राजनितिक अधिकारीयों को खदेड़ा था। साथ ही रशियन दूतावास के दो कार्यालयों को भी जब्त किया था। रशिया के राजनितिक अधिकारी अमरीका में जासूसी करते हैं, ऐसा आरोप ओबामा प्रशासन ने लगाया था। रशिया ने इन आरोपों को ख़ारिज किया था।

व्लादिमीर पुतिनओबामा के बाद अमरीका के राष्ट्राध्यक्ष बने ट्रम्प के कार्यकाल में दोनों देशों के संबंध सुधरेंगे, ऐसा विश्वास रशिया ने व्यक्त किया था। ओबामा के कार्यकाल में अमरीका में रशिया की संपत्ति जब्त की गई थी। रशिया ने माँग की थी की, यह संपत्ति अमरीका रशिया को वापिस करे। जर्मनी में हुई ‘जी-२०’ की बैठक में रशियन राष्ट्राध्यक्ष पुतिन ने इस मुद्दे को राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प के सामने उपस्थित किया था। लेकिन ट्रम्प की अमरीका में रशिया विरोधी लोगों के सामने कुछ भी चलती नहीं, ऐसी टीका करके पुतिन ने स्वयं को इस मामले में निराश बताया। साथ ही इस कार्रवाई को जवाब देने का इशारा भी दिया।

इस पृष्ठभूमि पर रविवार को रशियन राष्ट्राध्यक्ष ने अमरिकी राजनितिक अधिकारीयों को खदेड़ने के आदेश दिए। १ सितम्बर तक अमरीका ४५५ अधिकारियों को रशिया से अमरीका रवाना करे और उसके बाद अन्य अधिकारीयों को रवाना करे, ऐसा रशिया के विदेश मंत्रालय ने कहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.