‘अमरीका की गुप्तचरयंत्रणा द्वारा ट्रम्प पर लगाये गए इल्ज़ाम झूठे’ : रशियन राष्ट्राध्यक्ष की आलोचना

मॉस्को, दि. १८: अमरीका के भावी राष्ट्राध्यक्ष डोनाल्ड ट्रम्प एवं रशिया इनके संबंधों के बारे में, अमरीका की ही गुप्तचरयंत्रणा द्वारा तैयार किया गया डॉसिअर बिलकुल गलत होने की आलोचना रशिया के राष्ट्राध्यक्ष व्लादिमिर पुतिन ने की। वहीं, अपने ही राष्ट्राध्यक्ष पर इस प्रकार का इल्ज़ाम लगाकर अमरिकी गुप्तचरयंत्रणा ने वेश्याओं से भी अधिक बुरा वर्तन किया है, ऐसा जोरदार चाँटा राष्ट्राध्यक्ष पुतिन ने लगाया|

Putin-Trump

पिछले कुछ दिनो सें अमरिकी तथा ब्रिटन की गुप्तचरयंत्रणाओं द्वारा जारी किए गये इल्ज़ामों की रशियन राष्ट्राध्यक्ष पुतिन ने अच्छीख़ासी ख़बर ली| रशियन गुप्तचरयंत्रणा के पास ट्रम्प के आक्षेपार्ह विडियोज हैं, इस पश्चिमी गुप्तचरयंत्रणाओं के इल्ज़ाम को राष्ट्राध्यक्ष पुतिन ने खारिज कर दिया|

अमरीका के ओबामा प्रशासन द्वारा ऐसे सारे झूठे इल्जाम लगाये जा रहे हैं, ऐसी आलोचना रशिया के राष्ट्राध्यक्ष ने की| ट्रम्प को मिलनेवाली सफलता को अनदेखा करवाने के लिए ही ओबामा द्वारा इस तरह की कोशिशें की जा रही हैं, ऐसा दोषारोपण राष्ट्राध्यक्ष पुतिन ने किया| पिछले सप्ताह, ट्रम्प एवं रशिया इनके बीच होनेवाले संबंधो पर ब्रिटन के एक गुप्तचर ने खलबली मचा देनेवाले जानकारी जारी की थी| सन २०१३ में ट्रम्प रशिया के दौरे पर थै। उसी दौरान रशिया की गुप्तचरयंत्रणा ने ट्रम्प के कुछ आक्षेपार्ह विडियो चित्रित किए थे, ऐसा दावा ब्रिटीश गुप्तचर ने किया|

brennan

उसी दौरान, अमरीका की मुख्य गुप्तचरसंस्था ने, चुनाव के परिणाम से संबंधित जारी की गयी जानकारी के अन्तर्गत, रशिया के हॅकर्स द्वारा हस्तक्षेप किया गया होने का इल्ज़ाम लगाया गया| ये दोनों ही इल्ज़ाम ट्रम्प ने ख़ारिज कर दिये थे| ये इल्ज़ाम अर्थात् अपने खिलाफ़ रचा गया राजकीय षड्यंत्र होने का दावा भी ट्रम्प ने किया था| इस दौरान, ट्रम्प की शपथविधि के कुछ ही दिन पहले, अमरीका से जारी होनेवालीं इन खबरों को लेकर पुनः विवाद छिड़ गया है और अमरिकी माध्यमों में इस विवाद ने ज़ोर पकड़ लिया है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.