नाइजर के जनरल चियानी की ‘इसीओडब्ल्यूएएस’ को चेतावनी

नियामे – पश्चिम अफ्रीकी देशों की ‘इसीओडब्ल्यूएएस’ संगठन ने नाइजर में सेना उतारकर सैन्य कार्रवाई करने की पुरी तैयारी रखने के दावे किए थे। ‘लेकिन, नाइजर में घुसकर हमला करना यानी पार्क में टहलने जितना आसान नहीं होगा। कुछ लोगों ने यही सोच रही हैं। लेकिन, उनकी यह सोच भ्रम साबित होगी’, ऐसी चेतावनी नाइजर की सेना के विद्रोह का नेतृत्व करने वाले जनरल अब्दूररहमान चियानी ने दी है।

नाइजर की जनता को और जनता का प्रतिनिधित्व कर रहे ‘नैशनल कौन्सिल’ को युद्ध शुरू करने की इच्छा नहीं है। हम संवाद और बातचीत करने के लिए हमेशा से तैयार हैं। बातचीत से इस मसले का हल निकले, यही हमारी मंशा है, ऐसा जनरल चियानी ने कहा है। लेकिन, यदि कोई नाइजर में घुसकर सैन्य कार्रवाई करने की कोशिश करता हैं तो उसे जोरदार प्रत्युत्तर मिलेगा ही, ऐसी चेतावनी जनरल चियानी ने दी है।

नाइजर में सैन्य कार्रवाई करना यानी पार्क में घूमने उतना आसान होने की सोच में कई लोग हैं। उनकी यह सोच मात्र भ्रम हैं, यह कहकर जनरल चियानी ने पश्चिम अफ्रीकी देशों की संगठन ‘इसीओडब्ल्यूएएस’ को कड़ी चेतावनी दी।

इस संगठन के प्रतिनिधि चर्चा करने के लिए नाइजर पहुंचे हैं और तभी देशवासियों को संबोधित करते हुए जनरल चियानी ने यह चेतावनी दी। इसके ज़रिये पश्चिम अफ्रीकी देशों के दबाव का हमपर असर नहीं होगा, यही इशारा करते जनरल चियानी दिख रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.