माली में हुए वांशिक हमले में १०० से भी अधिक लोग मारे गए – पूरा गाव तबाह होने का दावा

Third World Warबमाको: अफ्रीका के माली में रविवार की रात किए गए भीषण आतंकी हमलें में १०० से अधिक लोगों की मौत हुई| मध्य माली के सोबन-कौ गांव पर यह हमला किया गया| हमलें के दौरान आतंकियों ने पूरा गाव जलाकर राख किया है| हमलावर ‘फुलानी’ वंश के थे और वह आतंकी गुटों के साथ संबंध बनाकर होने की बात कही जाती है|

माली में पिछले कुछ वर्षों से बडी मात्रा में हिंसा का सत्र शुरू है और इसमें आतंकी हमलों के साथ ही वांशिक संघर्ष भी शुरू है| पिछले दो वर्षों में माली के दोगोन और फुलानी वंशियों में तीव्र संघर्ष शुरू है| इस संघर्ष में कई गांव जलाकर तबाह करने की कई घटनाएं भी हुई है| संयुक्त राष्ट्रसंघ ने दी जानकारी के नुसार वर्ष २०१८ से ऐसे वांशिक संघर्ष में लगभग ५०० से अधिक लोगों की मौत हुई है|

रविवार रात तीन बजे के दौरान आतंकियों से संबंध रखनेवाले फुलानी वंश के चरमपंथियों ने सोबन-कौ गांव पर हमला किया| लगभग ५० से?अधिक हमलावरों ने बाईक और अन्य वाहनों से गांव पहुंच कर हर एक को मौत के घाट उतारा, यह जानकारी स्थानिय लोगों से प्राप्त हुई है| गांववालों को मारने के बाद उनके घरों को आग लगाकर जलाया गया| अबतक १०० शव बरामद किए गए है और कई लोग लापता होने की जानकारी प्राप्त हुई है|

मार्च महीने की एक घटना में १५० से अधिक फुलानी वंशियों की हत्या की गई थी|

Leave a Reply

Your email address will not be published.