युरोप में आतंकवादी हमले की साज़िश ध्वस्त कर दी; ब्रिटन और जर्मनी में १० संदिग्ध आतंकवादी गिरफ्तार

लंदन/बर्लिन, दि. २९ : ब्रिटन और जर्मनी में की गयी आतंकवादविरोधी कार्रवाइयों में कुल नौ संदिग्ध आतंकवादियों की गिरफ्तारी हुई है| ब्रिटन की राजधानी लंदन तथा केंट में मारे गये छापे में चार महिलाओं के साथ सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है| वहीं, जर्मनी में की गयी कार्रवाई में एक जवान के साथ २३ साल के एक सीरियन युवक को गिरफ्तार किया गया है| जर्मनी और ब्रिटन में पिछले चार महिनों के कार्यकाल में हुये आतंकवादी हमले की पृष्ठभूमि पर यह कार्रवाई ध्यान खींच रही है| इस कारवाईं की वजह से यूरोप को अभी तक आतंकवादी हमले का बढ़ता खतरा है यह स्पष्ट हुआ है|

ब्रिटन और जर्मनीगुरुवार शाम स्कॉटलैंड यार्ड के विशेष पथक ने लंदन में विलेस्डेन इलाके में छापा मारा| इस कार्रवाई के दौरान एक युवती ने पुलिस की टीम को विरोध करने के कारण पुलिस को गोलीबारी करनी पड़ी| इस गोलीबारी में संदिग्ध युवती घायल होने पर, उसे अस्पताल में दाखिल किया गया है| इसके बाद की कार्रवाई के दौरान पाँच लोगों की गिरफ्तारी हुई है, जिनमें एक १६ साल के लड़के का समावेश है| विलेस्डेन की कार्रवाई के बाद केंट इलाके में की कार्रवाई में एक ४३ साल के संदिग्ध औरत को कब्ज़े में लिया गया है|

ब्रिटीश सूत्रों की जानकारी के अनुसार, इस कार्रवाई से, नज़दीकी भविष्य में संभाव्य आतंकवादी हमले की साज़िश को नाक़ाम कर दिया गया है| लंदन में पुलिस उपायुक्त नील बसू ने, ब्रिटन में आतंकवादी कारनामों की तीव्रता बढ़ी होकर, हमलें की संभावना भी बढ़ने की चेतावनी दी| ब्रिटीश एजन्सी लगभग हररोज़ ही आतंकवादी कारनामों के जुड़े संदिग्धों की गिरफ्तार कर रही होने की जानकारी उन्होंने दी| विलेस्डन की कार्रवाई भी खुफिया एजन्सियों की ईमर्जन्सी सूचना पर होने का दावा भी किया गया|

ब्रिटन और जर्मनीविलेस्डन की कार्रवाई से पहले, राजधानी लंदन में संसद परिसर में एक संदिग्ध आतंकवादी को कब्ज़े में लिया गया था| गिरफ्तार किये २७ साल के युवक का नाम खालिद मोहम्मद ओमर अली ऐसा बताया गया है| ब्रिटीश संसद के नजदीक रहे ‘व्हाईटहॉल’ इलाके में खलिद मोहम्मद को गिरफ्तार किया गया है| उसके पास बड़े पैमान पर चाकू-छुरियों का संग्रह मिला है| सूत्रों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, खालिद के परिवारवालों में से एक शख़्स ने पुलिस को उसकी गतिविधियों की जानकारी दी थी|

ब्रिटन में आतंकवादविरोधी कार्रवाई के चलते, जर्मनी में दो संदिग्धों को गिरफ्तार किये जाने की जानकारी सामने आयी है| शुक्रवार सुबह बॅडन वुटेनबर्ग में इमाद ए. इस ‘आयएस’ के संदिग्ध आतंकवादी को कब्ज़े में लिया गया| २३ साल का इमाद सन २०१३ में ‘आयएस’ में शामिल हुआ होने की आशंका जतायी जा रही होकर, उसने सीरिया की यात्रा की होने का दावा भी किया गया है| इमाद सीरीया से जर्मनी में कैसे आया, इससे संबंधित जानकारी अबतक नहीं दी गई है|

इमाद की गिरफ्तारी से पहले, सीरियन निर्वासित रहने का झूठा दावा करनेवाले एक जर्मन सैनिक की गिरफ्तारी हुई है| यह जवान २८ साल का है, इसे बुधवार को गिरफ्तार किया गया है, ऐसी जानकारी पुलिस ने दी| इस सैनिक का जर्मनी के कट्टरपंथी गुटों से संबंध रहने की बात उजागर हुई है| आतंकवादी हमला करके उसका इल्जाम शरणार्थियों पर डालने का इस जवान का इरादा था, ऐसा प्राथमिक जाँचपड़ताल से सामने आया है|

ब्रिटन और जर्मनी में संदिग्ध आतंकवादियों को गिरफ्तार किये जाते समय ही, इटली के सुरक्षाकर्मियो ने, युरोप में सक्रिय रहे ‘टेरर मोड्युल’ ध्वस्त करने का दावा किया है| जर्मनी में पिछले साल किये ‘ख्रिसमस ट्रक टेरर अटैक’ के साथ इस ‘मोड्युल’ के ताल्लुकात रहने की जानकारी सुरक्षाकर्मियों ने दी|

युरोप में इस आतंकवादविरोधी मुहिम से, युरोपीय देशों को रहे आतंकवादी हमले का खतरा फिर एक बार रेखांकित हुआ है| ब्रिटन और जर्मनी में की गई यह कार्रवाई और दो हफ्तों पहले फ्रान्स में हुआ आतंकवादी हमला, ये आतंकवादियों के बढ़ते खतरे के साफ संकेत माने जाते हैं| ईमर्जन्सी और सेना तैनाती जैसे उपायों के बावजूद भी युरोपीय देश आतंकवादी हमलें रोकने में असफल हो रहे होकर, यह कमज़ोर नीति और एजन्सियों के रहनेवाले अपर्याप्त अधिकारों का अंजाम होने के दावे किये जा रहे हैं|

Leave a Reply

Your email address will not be published.