‘कोविड-१९’ यह दुनिया पर हुक़ूमत जमाने के लिए चीन द्वारा रची गयी साज़िश – ब्राझील के मंत्री के इस आरोप पर चीन ने माँगा खुलासा

ब्राझिलिया – ‘कोविड-१९’ का संक्रमण यह दुनिया पर हुक़ूमत जमाने के लिए चीन ने रची साज़िश है, ऐसा आरोप ब्राझिल के शिक्षामंत्री अब्राहम विट्रॉब ने किया है। चीन से इसपर तीव्र प्रतिक्रिया आयी होकर, ब्राझील सरकार के पास इसपर खुलासा माँगा है।

कोरोनावायरस के संक्रमण के लिए दुनिया के प्रमुख देश चीन को ज़िम्मेदार ठहरा रहे हैं। अमरीका के राष्ट्राध्यक्ष ने इस संक्रमण का उल्लेख ‘चाइनीज वायरस’ ऐसा किया था। चीन ने उसपर ऐतराज़ जताया था। साथ ही, चीन दुनियाभर के देशों से राजनैतिक मार्ग से संपर्क कर, ‘इस वायरस का उल्लेख ‘चिनी वायरस’ ऐसा ना करें’ ऐसी विनति कर रहा होकर, इससे चीन की छवि मलीन हो रही है, ऐसा चीन का कहना है। लेकिन चीन की इस राजनैतिक मुहिम के बाद भी चीन पर होनेवाले आरोप रुके नहीं हैं। कुछ देशों में चीन के ख़िलाफ़ संतप्त प्रतिक्रियाएँ उठ रहीं हैं।

ब्राझिल द्वारा चीन पर जागतिक साज़िश का आरोप लगाया गया है। ”कोरोनावायरस का संक्रमण यह चीन ने रची साज़िश है। दुनिया पर हुक़ूमत जमाने का चीन का कुटिल हेतु इसके पीछे छिपा है”, ऐसे आरोप ब्राझील के शिक्षामंत्री अब्राहम विट्रॉब ने किए हैं। विट्रॉब ने सोशल मीडिया में से ये आरोप करते समय ”भूराजकीय दृष्टि से इस जागतिक संकट से कौन अधिक मज़बूत बनकर बाहर आयेगा?” ऐसा सवाल पूछा है। साथ ही, “दुनिया पर हुक़ूमत जमाने की यह अचूक योजना किसकी है?” ऐसा दूसरा सवाल पूछा है। इसी ट्विट में उन्होंने ‘ब्राझील’ के स्पेलिंग में ‘आर’ की जगह ‘एल’ लगाकर ‘ब्लाझिल’ ऐसा लिखा है। चिनी भाषा में ब्राझील को ‘ब्लाझिल’ कहा जाता है। एक प्रकार से कोरोनावायरस के जागतिक संकट को विट्रॉब ने चीन से जोड़ा है।

ब्राझील में चीन का बड़ा निवेश है। साथ ही, दोनों देशों के व्यापारी संबंध भी बहुत ही अच्छे हैं। ऐसा होते हुए भी, ब्राझील सरकार के वरिष्ठ मंत्री ने चीन पर किये ठेंठ आरोपों पर आश्चर्य व्यक्त किया जा रहा है। दो ही हफ़्ते पहले ब्राझील के राष्ट्राध्यक्ष जेर बोल्सोनारो के पुत्र एड्युआर्डो बोल्सोनारो ने भी चीन पर आरोप किये थे। एड्युआर्डो बोल्सोनारो ने कोरोनावायरस संकट के लिए चीन की कम्युनिस्ट पार्टी को ज़िम्मेदार ठहराया था। चीन के तानाशाही शासन ने कोरोनावायरस के संदर्भ में दुनिया को गुमराह किया होने का आरोप एड्युआर्डो ने किया था। उसके बाद पुनः एक बार ब्राझील ने चीन पर दोषारोपण किया है।

ब्राझील द्वारा लगाये जा रहे आरोप हास्यास्पद, विद्वेषपूर्ण और वर्णद्वेषी हैं, ऐसा चीन के ब्राझिलस्थित राजदूत यांग वॅनमिंग ने कहा है। ब्राझील के मंत्री ने किये आरोप गंभीर हैं और ब्राझील सरकार अधिकृत रूप में इसपर स्पष्टीकरण दें, ऐसा चीन ने ब्राझील को ज़ोर देकर कहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.