अमरिकी सेना की तैनाती के लिए जापान और दक्षिण कोरिया अतिरिक्त रकम दे – राष्ट्राध्यक्ष डोनाल्ड ट्रम्प की मांग

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तरवॉशिंग्टन/टोकिओ/सेऊल: चीन एवं उत्तर कोरिया से बने खतरे का मुकाबला करने के लिए अमरिका ने जापान एवं दक्षिण कोरिया में तैनात किए सेना के लिए यह देश अतिरिक्त निधी दे, यह मांग राष्ट्राध्यक्ष डोनाल्ड ट्रम्प ने की है| जापान में अमरिका के ५४ हजार से भी अधिक सैनिक तैनात है और दक्षिण कोरिया में तैनात किए सैनिकों की संख्या २३ हजार से भी अधिक है| दुसरे विश्‍वयुद्ध एवं उसके बाद हुए कोरिआ वॉरकी पृष्ठबूमि पर अमरिका ने इन दोनों देशों में सेना तैनात की है|

दुसरें विश्‍वयुद्ध के बाद कुछ ही समय में हुए कोरियन युद्ध की पृष्ठभूमि पर अमरिका ने जापान एवं दक्षिण कोरिया में अपनी सेना तैनात की थी| इस दौरान हुए समझौते में जापान की पूरी सुरक्षा की जिम्मेदारी अमरिकी सेना की होगी, यह वादा अमरिका ने किया था| इसके बाद पिछले छह दशकों में जापान ने रक्षादलों का गठन किया है, फिर भी इस समझौते के अनुसार जापान की सुरक्षा आज भी अमरिका पर निर्भर है|

पिछले कुछ वर्षों में अमरिका ने जापान में की तैनाती के मुद्दे पर लगातार विवाद हुआ है, फिर भी दोनों देशों ने बातचीत के जरिए यह विवाद खतम किए है| जापान का परंपरागत प्रतिद्वंद्वि होनेवाले चीन ने लष्करी सामर्थ्य में बडी मात्रा में बढोतरी करना शुरू किया है| ऐसे में जापान में हुई अमरिकी सेना की तैनाती अहम मुद्दा समझा जा रहा है| इस तैनाती के अलावा अमरिका ने जापान को बडी तादात में रक्षा सहायता की जा रही है, यह भी समझा जा रहा है|

फिलहाल अमरिकी सेना की तैनाती के लिए जापान हर वर्ष करीबन १.८ से २ अरब डॉलर्स अमरिका को प्रदान कर रहा है| पर, यह रकम कम है और जापान हरवर्ष अमरिका को करीबन आठ अरब डॉलर्स प्रदान करें, यह मांग राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प ने की है| जुलाई महीने में उस समय के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जॉन बोल्ट की जापान यात्रा के दौरान यह प्रस्ताव जापान के सामने रखा गया था, यह जानकारी अमरिकी पत्रिका ने दी है| जापान ने इससे इन्कार किया है, फिर भी अमरिकी सूत्रों ने इसी तरह का प्रस्ताव रखा गया है, यह संकेत दिए है|

जापान के साथ ही दक्षिण कोरिया सामने भी सेना तैनाती के लिए अतिरिक्त नीधि देने की मांग अमरिका ने रखी है| अमरिका के रक्षामंत्री मार्क एस्पर ने हाल ही में दक्षिण कोरिया की यात्रा की| इस दौरान इस मांग से संबंधित प्रस्ताव दक्षिण कोरिया को दिया गया| ट्रम्प ने कुछ महीनें पहले इस बारे में ट्विट भी किया था| अमरिकी सूत्रों ने दी जानकारी के अनुसार दक्षिण कोरिया प्रति वर्ष ४.७ अरब डॉलर्स प्रदान करें, यह मांग ट्रम्प ने रखी है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.