‘साउथ चाइना सी’ में अमरिका एवं जापान के युद्ध नौकाओं का संयुक्त युद्धाभ्यास

टोकीयो/वॉशिंगटन: साउथ चाइना सी में चीन की बढ़ती आक्रामकता को अमरिका एवं जापान ने फिर एक बार सीधे चुनौती दी है। शुक्रवार को साउथ चाइना सी में अमरिकी नौदल और जापानी नौदल का संयुक्त युद्धाभ्यास हुआ है। इस युद्धाभ्यास से पहले अमरिका के प्रगत बी-५२ बॉम्बर विमानों ने चीन के साउथ चाइना सी में गश्ती की थी। एक के पीछे एक हुए इन घटनाओं ने अमरिका के साथ अन्य सहयोगी देशों ने साउथ चाइना सी में चीन को रोकने के लिए जोरदार गतिविधियां शुरू करने की बात स्पष्ट हो रही है।

साउथ चाइना सी, अमरिका, जापान, युद्ध नौकाओं, संयुक्त युद्धाभ्यास, टोकीयो, वॉशिंगटनजापान के नौदल में अग्रणी की युद्धनौका होने वाले ‘कागा’ यह हेलीकॉप्टर कैरियर प्रकार की युद्धनौका शुक्रवार को अमरिका के साथ हुए अभ्यास में शामिल हुई थी। इस युद्धनौका के साथ जापानी नौदल के ‘एस्कॉर्ट फ्लोटीला ४ बैटल ग्रुप’ की दो प्रगत विध्वंसक का भी समावेश था। जापान के यह तीनो युद्ध नौका आशिया-पैसिफिक क्षेत्र के दौरे पर होकर शनिवार को वह फिलीपाइन्स भी भेंट देने वाले हैं।

साउथ चाइना सी, अमरिका, जापान, युद्ध नौकाओं, संयुक्त युद्धाभ्यास, टोकीयो, वॉशिंगटनअमरिका के ‘रोनाल्ड रीगन स्ट्राइक ग्रुप’ में ‘यूएसएस रोनाल्ड रीगन’ इस विमानवाहक युद्धनौका के साथ दो विध्वंसक जापानी युद्धनौका साउथ चाइना सी में आयोजित अभ्यास में शामिल हुई थी। अमरिका एवं जापान के प्रगत युद्ध नौकाओं ने साउथ चाइना सी में एकत्रित रूप से युद्धाभ्यास करने का यह पहला अवसर है। उस समय साउथ चाइना सी में युद्ध नौकाओं की तैनाती एवं गतिविधियों पर जोर देने की जानकारी अमरिकी नौदल ने दी है।

पिछले हफ्ते में अमरिकी बॉम्बर्सने चीन के नजदीक ‘साउथ चाइना सी’ में उड़ान करके खलबली फैलाई थी। इस पर चीन ने अमरिका को चेतावनी दी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published.