अमरीका के भावी राष्ट्राध्यक्ष बायडेन की ईरान के साथ परमाणु समझौते पर गोपनीय चर्चा शुरू होने का दावा

वॉशिंग्टन/तेहरान – अमरीका के राष्ट्राध्यक्ष डोनाल्ड ट्रम्प और इस्रायल ने ईरान के खिलाफ लष्करी हमला करने की तैयारी रखने के दावे सामने आ रहे हैं तभी अमरीका के भावी राष्ट्राध्यक्ष ज्यो बायडेन ने ईरान के साथ परमाणु समझौते से संबंधित चर्चा शुरू करने की जानकारी भी सामने आयी है। इस्रायल के ‘चैनल १२’ ने यह खबर प्रसिद्ध की है। ओबामा प्रशासन के कार्यकाल में ईरान के साथ परमाणु समझौता करने के लिए सफल बातचीत करने में अहम भूमिका निभानेवाले ‘वेंडी शर्मन’ को बायडेन ने उप-विदेशमंत्री नियुक्त करने का ऐलान हो रहा है और तभी बायडेन और ईरान की चर्चा शुरू होने की खबर प्राप्त हुई है। बायडेन ने बीते दो महीनों के दौरान ईरान के मुद्दे पर बोलते समय लगातार परमाणु समझौते को प्राथमिकता देने की भूमिका रखी थी।

us-biden-iranअमरीका के भावी राष्ट्राध्यक्ष बायडेन ईरान के साथ नए से परमाणु समझौता करने के लिए उत्सुक हैं। अपने प्रचार के दौरान और बीते में अमरिकी माध्यमों को दिए साक्षात्कार के माध्यम से भी बायडेन ने यह बात स्पष्ट की थी। यूरोपिय देशों को फिर से साथ मिलाकर ईरान के साथ परमाणु समझौता करने के लिए कोशिश करेंगे, यह बयान बायडेन ने किया था। उस समय ईरान ने भी बायडेन ने हमें उम्मीद ना होने का ऐलान किया था। इस पृष्ठभूमि पर इस्रायली समाचार चैनल ने जारी की हुई खबर ध्यान आकर्षित कर रही है। ‘चैनल १२’ ने अपनी खबर में किसी के भी नाम का या मुद्दों का ज़िक्र नहीं किया है।

अमरीका के पूर्व राष्ट्राध्यक्ष बराक ओबामा के कार्यकाल के दौरान वर्ष २०१५ में ईरान के साथ परमाणु समझौते पर हस्ताक्षर किए गए थे। उस समय उप-राष्ट्राध्यक्ष रहे ज्यो बायडेन ने भी इस समझौते का जोरदार समर्थन किया था। इस समझौते के लिए हुई बातचीत के दौरान वेंडी शर्मन, विल्यम बर्न्स और जेक सुलिवन इन अधिकारियों ने अमरीका का पक्ष रखने की अहम भूमिका निभाई थी। वर्ष २०१३ से ओमान और अन्य ठिकानों पर ईरान के साथ हुई गोपनीय चर्चा में इन अधिकारियों का समावेश था।

us-biden-iranअब बायडेन के प्रशासन में इन तीनों अधिकारियों की बड़ी अहम और वरिष्ठ पदों पर नियुक्ती की गई है। विल्यम बर्न्स को अमरिकी गुप्तचर यंत्रणा ‘सीआयए’ का संचालक नियुक्त किया गया है। जेक सुलिवन को अमरीका का नया राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार नियुक्त किया गया है। वेंडी शर्मन की बतौर उप-विदेशमंत्री नियुक्ती हुई है। बायडेन ने ईरान के परमाणु समझौते को लेकर रखी भूमिका और इससे पहली हुई बातचीत में शामिल होनेवाले अधिकारियों की अहम पदों पर हुई नियुक्ती ध्यान में रखें तो इस्रायली समाचार चैनल ने किया दावा बड़ी अहमियत रखता है।

इस्रायल, सौदी अरब एवं रिपब्लिकन पार्टी के वरिष्ठ नेता और अधिकारियों ने बायडेन को परमाणु समझौते के मुद्दे पर गंभीर इशारे दिए हैं। बायडेन अब ईरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर की हुई गलतियां फिर से ना दोहराए, ऐसा इशारा अमरीका में नियुक्त इस्रायल के राजदूत रॉन डर्मर ने दिया था। तभी, ईरान के साथ किया गया परमाणु समझौता दुबारा सक्रिय किया गया तो वह विनाशकारी निर्णय होगा, ऐसा इशारा संयुक्त राष्ट्रसंघ में अमरीका की राजदूत रहीं निक्की हैले ने दिया है। इसी बीच, सौदी अरब ने यह आवाहन किया था कि, ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर चर्चा शुरू करनी है तो इसमें अरब देशों को भी शामिल करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published.