ईरान आतंकवाद का सबसे बडा समर्थक – अमरिका के विदेश मंत्रालय का रिपोर्ट

वॉशिंग्टन: ‘आज भी ईरान आतंकवाद का सबसे बडा समर्थक देश है जो दुनिया भर के अलग देशों में आतंकवाद का इस्तेमाल हथियार की तरह कर रहा है| सिर्फ खाड़ी देश ही नहीं तो पश्‍चिमी अफ्रीका, लॅटीन अमरिका से यूरोप तक ईरान के आतंकवाद का जाल बुना हुआ है’, ऐसा आरोप अमरिका के विदेश मंत्रालय ने अपने रिपोर्ट में किया| इराक और सीरिया संघर्ष में शामिल ईरान के ‘कुद्स आर्मी’ के प्रमुख जनरल ‘कासेम सुलेमानी’ द्वारा खाड़ी में शुरू कारनामे आतंकी होने का इल्जाम अमरिका के विदेश मंत्रालय ने रखा है|

दुनिया के आतंकवाद के बारे में अमरिका के विदेश मंत्रालय ने वार्षिक रिपोर्ट तैयार किया है| वर्ष २०१७ में दुनिया में हुए आतंकवादी हमलों की प्रतिशत में गिरावट हुई ऐसा इस रिपोर्ट में कहा गया है| वर्ष २०१६ की तुलना में पिछले वर्ष हुए आतंकी हमलों में २३ प्रतिशत की गिरावट हुई ऐसा अमरिका के विदेश मंत्रालय ने कहा है| आतंकी हमलों में गिरावट हुई हो लेकिन आतंकवादीयों का प्रभाव खत्म नहीं हुआ है, ऐसा दावा विदेश मंत्रालय में आतंकवादविरोधी विभाग के सहाय्यक ‘नॅथन सेल्स’ ने किया|

ईरान, आतंकवाद, सबसे बडा समर्थक, विदेश मंत्रालय, रिपोर्ट, अमरिका, यूरोपसेल्स ने जानकारी दी कि, आतंकवाद के समर्थक देशों की सूचि में ईरान का स्थान स्थिर है| ईरान और ईरान से जुडी संगठनाओं ने अपने कारनामों से अलग क्षेत्र में अस्थिरता निर्माण की है| सीरिया, यमन, इराक, बाहरीन, अफगानिस्तान और लेबेनॉन में अमरिका के हितैशीओं को ईरान से जुडी आतंकी संगठनों से खतरा होने का आरोप सेल्स ने किया|

ईरान के आतंकीयों का ये खतरा सिर्फ खाडी के देशों तक सीमित नहीं है| ईरान ने पश्‍चिमी अफ्रीका में आतंक का नेटवर्क खडा किया है जहॉं से ईरान अपनी आतंकी कारनामों के लिए पैसा इकट्ठा करता है| लॅटीन अमरिका में भी ईरान के हथियारों का जकीरा है| वही यूरोप में ईरान के आतंकी संगठनों के कारनामे शुरू है, ऐसा सेल्स ने कहा|

सेल्स ने इस रिपोर्ट के माध्यम से हिजबुल्लाह और अन्य आतंकी संगठनों के समान ईरान ने ‘अल कायदा’ के आतंकियों को भी आश्रय दिया, ऐसी जानकारी दी है| वर्ष २००९ से ईरान ने अल कायदा के आतंकियों को बेस बनाकर दिया है, जिसे पैसों की सहायता की जाती है, ऐसा इस रिपोर्ट में कहा है| ईरान में अल कायदा के आतंकी इस संगटन के प्रमुख ‘अयमन अल जवाहिरी’ के संपर्क में थे, ऐसा दावा अमरिका के विदेश मंत्रालय के वरीष्ठ अधिकारी ने किया| पिछले वर्ष भी अमरिका ने ईरान आतंकवाद का बडा समर्थक देश होने का इल्जाम रखा था|

दौरान, अमरिका ने इससे पहले ही आर्थिक प्रतिबंध लादते हुए ईरान को कठिनाई में डाला है| इन परीस्थिती में ईरान को आतंकवाद का समर्थक घोषित करते हुए अमरिका ने ईरान पर आंतर्राष्ट्रीय दबाव बनाना शुरू किया, ऐसा दिखाई दे रहा है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.