पर्शियन खाड़ी और ‘रेड सी’ क्षेत्र की – ईरान से सुरक्षा करने के लिए अमरिका वचनबद्ध – अमरिकी नौसेना के वरिष्ठ अधिकारी की घोषणा

जेद्दा: ‘पर्शियन खाड़ी और रेड सी इन महत्वपूर्ण समुद्री क्षेत्रों की ईरान से सुरक्षा करने के लिए अमरिका वचनबद्ध है’, ऐसी घोषणा अमरिकी नौसेना के वरिष्ठ अधिकारी ने की है। उसीके साथ ही आने वाले कुछ दिनों में इस समुद्री क्षेत्र में अमरिका खाड़ी और यूरोपीय देशों के साथ युद्धाभ्यास का आयोजन करने वाला है, इसकी चेतावनी अमरिकी नौसेना अधिकारी ने ईरान को दी है।

बाहरिन में तैनात अमरिकी नौसेना के ‘फिफ्थ लिफ्ट’ के कमांडर व्हाईस एडमिरल ‘स्कॉट स्टरनी’ ने अमरिकी दैनिक के साथ बोलते समय खाड़ी में बढ़ते तनाव के बारे में जानकारी दी। पिछले कुछ दिनों से पर्शियन खाड़ी से लेकर रेड सी तक के समुद्री क्षेत्र में चल रहे घटनाक्रमों पर अमरिका की कड़ी नजर है, ऐसा इस अमरिकी नौसेना अधिकारी ने कहा है। ईरान की खतरनाक गतिविधियाँ इस समुद्री क्षेत्र में अस्थिरता निर्माण कर रहीं हैं और उसका परिणाम खाड़ी पर हो रहा है, ऐसा आरोप अमरिकी नौसेना अधिकारी ने लगाया है। इसके लिए उन्होंने येमेन के हौथी बागियों को ईरान की तरफ से मिलने वाली सहायता का प्रमाण दिया है।

पर्शियन खाड़ी, रेड सी, क्षेत्र, ईरान, सुरक्षा, अमरिका,  वचनबद्ध, अमरिकी नौसेना, वरिष्ठ अधिकारी, घोषणालेकिन चाहे कुछ भी हो जाए इस समुद्री क्षेत्र की सुरक्षा, समुद्री परिवहन की आजादी और अंतर्राष्ट्रीय नियम खतरे में न आए, इसके लिए अमरिका और मित्र देश तैयार रहेंगे, ऐसी घोषणा अमरिकी कमांडर स्कॉट ने की है। अमरिका और सहकारी देशों के हितसंबंधों को चुनौती साबित होने वाले ईरान के खतरों का सामना करने के लिए अमरिका वचनबद्ध है, ऐसा स्कॉट ने कहा है।

यह चेतावनी देने के बाद स्कॉट ने आने वाले महीने भर में पर्शियन खाड़ी से लेकर रेड सी तक के समुद्री क्षेत्र में दो अथवा उससे अधिक युद्धाभ्यासों का आयोजन करने की घोषणा की है। इसमें से पहला युद्धाभ्यास ‘रेड सी’ के ‘बाब अल-मनदेब’ इस जिबौती के पास में स्थित समुद्री क्षेत्र में होने वाला है। और दूसरा युद्धाभ्यास पर्शियन खाड़ी में होने वाला है।

पिछले महीने में इसी समुद्री क्षेत्र में हौथी बागियों ने सऊदी अरेबिया और संयुक्त अरब अमिरात के इंधन वाहक टैंकर्स पर रॉकेट हमले किए थे। इस वजह से सऊदी ने कुछ दिनों के लिए इस समुद्री क्षेत्र से यूरोपीय देशों को होने वाला इंधन परिवहन रद्द किया था। ईरान समर्थक हौथी बागियों की वजह से रेड सी के समुद्री क्षेत्र से होने वाले समुद्री परिवहन की सुरक्षा की चिंता बढ़ गई है। ऐसा अमरिका ने कहा है। इस पृष्ठभूमि पर ‘बाब अल-मनदेब’ और पर्शियन खाड़ी में होने वाला यह अमरिका का युद्धाभ्यास ईरान और ईरान समर्थक गुटों के लिए चेतावनी साबित हो रही है।

दौरान, एक महीने पहले अमरिका ने ईरान पर कठोर प्रतिबन्ध लगाए थे। अमरिका के इन प्रतिबंधों की पृष्ठभूमि पर, ईरान ने होर्मुझ की खाड़ी पर कब्ज़ा करके अमरिका और पश्चिमी देशों पर दबाव डालने की धमकी दी थी। सऊदी अरेबिया बाहरिन, संयुक्त अरब अमिरात, कुवैत इन देशों के इंधन का समुद्री परिवहन ईसिस होर्मुझ की खाड़ी से अमरिका, यूरोपीय और एशियाई देशों के लिए की जाती है। विश्वभर के कुल इंधन निर्यात में से एक तिहाई परिवहन इस समुद्री क्षेत्र से होता है। इस वजह से इस समुद्री क्षेत्र के तनाव का असर सीधे अंतर्राष्ट्रीय बाजार के इंधन पर होता है। इस पृष्ठभूमि पर, अमरिका ने ईरान के प्रभाव वाले समुद्री क्षेत्र में युद्धाभ्यास का आयोजन करके ईरान को चेतावनी दी है।

 

ईरान की हवाई सीमा से यात्रा करना टालें – अमरिका की चेतावनी

ईरान की हवाई सीमा से यात्रा करना खतरनाक है, ऐसा कहकर अमरिका और मित्र देशों की यात्री विमान कंपनियां ईरान की हवाई सीमा से यात्रा करना टालें, ऐसी अमरीका ने चेतावनी दी है।

पिछले वर्ष दिसम्बर महीने में ईरान के लड़ाकू विमानों ने अमरिकी यात्री विमानों का पीछा किया था। उसके बाद अमरिका ने अपने यात्री विमानों को ईरान की हवाई सीमा से यात्रा करने पर पाबन्दी लगाई थी। ईरान की हवाई सीमा से यात्रा करना खतरनाक साबित होगा, ऐसी अमरिका ने चेतावनी दी थी। अमरिका के हवाई उड़ान विभाग ने फिर एक बार यह चेतावनी दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.