पाकिस्तान को कडा सबक सिखाने की तैयारी में है भारत – विदेशी माध्यमों का दावा

नई दिल्ली/इस्लामाबाद: भारतीय सेना, वायुसेना एवं नौदल किसी भी क्षण पाकिस्तान पर कार्रवाई करने के लिए तैयार होने के दावे पश्‍चिमी माध्यमों ने किए है| भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोवल इन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन्हें यह जानकारी देने का वृत्त भारतीय समाचार चैनलों ने दिखाया था| इसीका दाखिला देकर पश्‍चिमी वृत्तसंस्थाओं ने इस बारे में समाचार प्रसिद्ध किए है| भारत के रक्षा मंत्री ने भी किसी भी हमलें पर दांत तोडनेवाला जवाब देने के लिए देश तैयार होने का भरोसा जनता को दिया था| वही, भारत के साथ बना तनाव कम करने के लिए पाकिस्तान के विदेश मंत्री ने अमरिका के सामने निवेदन रखा है|

पिछले कुछ हफ्तों से भारत हमारे देश पर हमला करेगा, यह दावे पाकिस्तान में लगातार किए जा रहे है| जम्मू-कश्मीर की नियंत्रण रेखा एवं अंतरराष्ट्रीय सीमा पर दोनों देशों की सेना युद्ध कर रही है और इसका दायरा बढता जाएगा, यह आसार दिख रहे है| पाकिस्तान के लष्करप्रमुख जनरल बाजवा ने हाली ही में हुई लष्करी बैठक में भारतीय सीमा की सुरक्षाव्यवस्था का ब्यौरा किया| तभी पाकिस्तान के विदेश सचिव ने अभी भी भारत के साथ बना तनाव कम नही हुआ है, यह कहकर वर्तमान की स्थिति को लेकर चिंता व्यक्त की है|

पाकिस्तान, कडा सबक, सिखाने, तैयारी, भारत, विदेशी माध्यमों, दावापाकिस्तान के विदेश मंत्री कुरेशी ने अमरिकी विदेश मंत्री माईक पोम्पिओ इन्हें मंगलवार के दिन फोन किया था| इस दौरान भारत के साथ बना तनाव कम करने के लिए मध्यस्थता करने की बिनती भी उन्होंने पोम्पिओ के समक्ष की| भारत किसी भी क्षण पाकिस्तान को कडा सबक सिखाने के लिए कार्रवाई कर सकता है, इस डर से पाकिस्तान की सभी गतिविधियां शुरू है| साथ ही पाकिस्तान से भारत को धमकाने का सत्र भी शुरू है| पाकिस्तानी लष्कर के प्रवक्ता मेजर जनरल असिफ गफूर इन्होंने इस बारे में सूचक वक्तव्य किया था| २७ फरवरी के दिन पाकिस्तान ने किए हवाई हमले के लिए ‘एफ-१६’ विमानों का इस्तेमाल किया या नही, यह प्रश्‍न अब अहम नही रहा| जरूरत पडी तो पाकिस्तान अपने सभी हथियारों का इस्तेमाल करके भारत को जवाब देगा, ऐसा मेजर जनरल गफूर ने कहा था|

इसके पहले पाकिस्तान ने २७ फरवरी के दिन हमले के लिए ‘एफ-१६’ विमानों का इस्तेमाल किया नही था, यह खुलासा किया था| लेकिन, अब ‘एफ-१६’ विमानों का इस्तेमाल करने के संकेत देकर पाकिस्तान ने भारत को नए से इशारा दिया दिख रहा है| यह इशारा दिया जा रहा था तभी, पाकिस्तान के लडाकू विमानों ने भारत की सीमा से निकट उडान भरकर उकसाने की कोशिश की थी| इसके बाद भारतीय वायुसेना के ‘मिराज’ एवं ‘सुखोई’ विमानों ने पाकिस्तान के लडाकू विमानों को पीछे हटने पर विवश किया था| कश्मीर की सीमा पर दोनों देशों की सेना में कडा संघर्ष शुरू है और तभी पाकिस्तान के लडाकू विमानों ने की उकसानेवाली कार्रवाई यह संघर्ष और भी तीव्र करनेवाली बात साबित हो सकती है|

इस पृष्ठभूमि पर रक्षा मंत्री निर्मला सीतारामन इन्होंने किसी भी हमले को दांत गिरानेवाला जवाब देने के लिए भारतीय रक्षा बल तैयार है, यह भरोसा देशवासियों को दिलाया है| भारत की सेना, वायुसेना और नौसेना पाकिस्तान को सबक सिखाने के लिए तैयार है, ऐसा राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोवल इन्होंने प्रधानमंत्री से कहा है, यह जानकारी एक समाचार चैनल ने प्रसिद्ध की थी| इस पर पश्‍चिमी माध्यमों ने ध्यान दिया है और भारत-पाकिस्तान के बीच नए से संघर्ष भडक सकता है, यह दावा भी इन माध्यमों ने किया है|

भारत और पाकिस्तान के बीच बने तनाव की वजह से नेपाल ने पाकिस्तान के साथ विदेश सचिव स्तरीय बातचीत रद्द की है| यह निर्णय भारत के दबाव में नही किया है, यह खुलासा भी नेपाल ने किया है| लेकिन, फिलहाल पाकिस्तान के साथ चर्चा के लिए यह सही समय नही है, ऐसा नेपाल कह रहा है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.