पाकिस्तान भारत के साथ युद्ध करने की तैयारी में – पाकिस्तानी लष्करी अस्पतालों में बेड रखने की सूचना जारी

इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने भारत के हमले को प्रत्युत्तर दने के लिए जोरदार तैयारी शुरू की है| इस में पाकिस्तान के सभी अस्पतालों को लष्करी जवानों के लिए २५ प्रतिशत बेड रिजर्व रखने के लिए कहा गया है| लेकिन, पाकिस्तान युद्ध की तैयारी नही कर रहा, बल्कि भारत के हमले को जवाब देने के लिए तैयारी कर रहा है| भारतीय लष्कर हमें चौका नही सकता, लेकिन, पाकिस्तान का लष्कर भारत को यकिनन झटका दे सकता है, यह दावा पाकिस्तानी लष्कर के ‘इंटर सर्व्हिस पब्लिक रिलेशन्स’ (आईएसपीआर) के डायरेक्टर जनरल (डीजी) मेजर जनरल असिफ गफूर इन्होंने किया है|

पुलवामा हमले के बाद इस कायराना हमले के पिछे रहने वाले पाकिस्तान को सबक सिखाया जाएगा, ऐसा वादा भारत के सियासी एवं लष्करी नेतृत्व ने किया है| इसके बाद पाकिस्तान में गडबडी शुरू हुई है और पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने कुछ मिनिटों का व्हिडिओ प्रसिद्ध करके भारत से ‘पुलवामा’ हमले के सबुत मांगे है| साथ ही भारत ने हमपर हमला किया तो, उसे कडा जवाब दिया जाएगा, यह कहकर प्रधानमंत्री इम्रान खान ने भारत को धमकाने की भी कोशिश की है| इम्रान खान की इस धमकी की कडी गुंड भारत में सुनाई दी है और इस में पाकिस्तान को हमेशा के लिए सबक सिखाने की तीव्रता से मांग हो रही है| ऐसी स्थिति में भारत कुछ कर नही सकता, या भारत ने कुछ किया भी तो पाकिस्तानी लष्कर उसे कडा जवाब देगा, यह विश्‍वास जनता को दिलानी की कोशिश पाकिस्तानी नेता?और लष्करी अधिकारी कर रहे है| पाकिस्तान के माध्यमों में भी यही इन्ही दावों का पक्ष रख रहे है| लेकिन, वास्तव में पाकिस्तान घबडाहट में होने की बात स्पष्ट तौर पर दिख रही है|

पाकिस्तान, भारत, युद्ध करने, तैयारी, पाकिस्तानी लष्करी, अस्पतालों, बेड रखने, सूचना जारीमेजर जनरल असिफ गफूर इन्होंने अपना देश युद्ध की तैयारी नही कर रहा, बल्कि भारत के हमलों को जवाब देने की तैयारी में होने की बात कही है| साथ ही यह पाकिस्तान का नया लष्कर है, यह कहकर पहले के युद्ध में हुई शिकस्त का परिणाम वर्तमान में लष्कर की मनोवृत्ति पर नही होगा, ऐसा भी मेजर जनरल गफूर इन्होंने जोर देकर स्पष्ट किया है| अगल शब्दों में दोनों देशों में पहले हुए युद्ध के इतिहास पर ध्यान ना दे, ऐसाही गफूर कह रहे है| साथ ही आतंकविरोधी युद्ध की वजह से पाकिस्तान का लष्कर अधिक सक्षम हो दावा भी उन्होंने किया है| साथ ही अपनी सेना पिछले ७० वर्ष भारत का ही अभ्यास कर रही है, यह बताकर हम भारत को झटका दे सकते है, लेकिन भारत हमें चौका नही सकता, यह डिंग भी गफूर इन्होंने लगाई है|

मेजर जनरल गफूर का यह वक्तव्य प्रसिद्ध हो रहा था तभी पाकिस्तान के अस्पतालों में बेड रखने की सूचना पाकिस्तानी लष्कर से किए जाने की जानकारी पाकिस्तानी समाचार पत्रों ने ही प्रसिद्ध की है| जख्मी जवानों पर शीघ्रता से उपाय करने के लिए पाकिस्तानी लष्कर ने अस्पतालों को २५ प्रतिशत बेड रिजर्व रखने की सूचना की है| पाकिस्तान की यह युद्ध की तैयारी ध्यान आकर्षित कर रही है| इसी बीच पाकिस्तान के सामरिक विश्‍लेषक अपने देश की वायुसेना के बेडे में मौजूद ‘एफ-१६’ विमान उडान भर रहे है, यह कहकर देश युद्ध का सामना करने के लिए तैयार होने का दावा कर रहे है| साथ ही पाकिस्तान की नौसेना भी तैयार होने का इशारा इन सामरिक विश्‍लेषकों से दिया जा रहा है|

भारतीय संसद पर वर्ष २००१ में हुए हमले के बाद भी भारतीय लष्कर पाकिस्तानी सीमा पर पहुंचा था| लेकिन, पाकिस्तान के विरोध में कार्रवाई करने का धाडस भारतीय लष्कर ने दिखाया नही था, इसका दाखिला देकर सामरिक विश्‍लेषक इस बार ऐसा कुछ होगा नही, यह भरोसा जता रहे है| लेकिन, २००१ में भारतीय सेना ने बनाए दबाव में पाकिस्तान के उस समय के तानाशाह परवेज मुशर्रफ इन्होंने अपनी देश की भूमि भारत के विरोध में कार्रवाई करने के लिए इस्तेमाल नही होगी, ऐसा वादा किया था, यह बात पाकिस्तानी विश्‍लेषक जानबूझ कर भूलते दिख रहे है|

भारत को सबक सिखाने की बात करते समय पाकिस्तान में घबडाहट होने की बात इस देश में उठ रही गुंज से महसूस हो रही है| ‘पुलवामा’ में हमला करवाने वाला जैश ए मोहम्मद का प्रमुख मौलान मसूद अजहर की सुरक्षा के लिए पाकिस्तान की सरकार ने अधिक जवान तैनात किए है, ऐसा समाचार भी प्रसिद्ध हुआ है| साथ ही पंजाब में बने जैश के मुख्यालय पर पाकिस्तान की सुरक्षा यंत्रणा ने कब्जा करने का वृत्त है| अजहर पर हमला करके भारत उसको खतम करेगा, इस डर से यह गतिविधिया पाकिस्तान ने शुरू की है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.