मुंबई में मूसलाधार बारिश

मुंबई: शुक्रवार को मुंबई में दाखिल हुए बारिश ने शनिवार सुबह से जोरदार बरसात शुरू की है। इस मुसलाधार बारिश की वजह से मुंबई और उपनगर में पानी जम गया है। उसके परिणाम रास्ते एवं रेल परिवहन पर हुआ है। मुंबई उपनगर से ज्यादा मुंबई शहर में बारिश का जोर अधिक था। दोपहर में रुके हुए बारिश ने शाम फिर से जोर पकड़ा है। तापमान विभाग ने आने वाले ४८ घंटों में जोरदार बारिश की आशंका व्यक्त की है।

मुंबई के पहले ही मुसलाधार बारिश में रास्ते परिवहन एवं रेल सेवा पर परिणाम होता दिखाई दे रहा है। प्रति वर्ष की तरह मुंबई में बहुत जगहों पर पानी जम गया। शुक्रवार रात से ही बारिश का जोर बढ़ा और शनिवार की सुबह भी जोरदार बारिश हुई। इसकी वजह से हिंदमाता, किंग्स सर्कल, चुनाभट्टी जैसे भागों में पानी जम गया है।

उसका परिणाम रास्ते परिवहन पर हुआ है। उपनगर में अंधेरी, बांद्रा, कांजुरमार्ग में बड़ी तादाद में बारिश हुई। एस बी रोड, लिंक रोड तथा वेस्टर्न एवं ईस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर सुबह भीड़ के समय में परिवहन में बाधा हुई थी। रेल परिवहन पर भी बारिश का बहुत बड़ा परिणाम हुआ है। मध्य रेलवे लगभग ४० मिनट तथा पश्चिम रेलवे १५ से २० मिनट देरी से दौड़ रही थी।

दोपहर के बाद बारिश का शोर कम हुआ है। कई भागों में बारिश रुकी है। पर शाम को बारिश ने फिर एक बार जोर पकड़ा है। उसकी वजह से फिर एक बार अनेक भागों में पानी जम कर परिवहन पर उसका परिणाम दिखाई दे रहा था।

मुंबई के साथ बारिश ने कोकण किनारे में भी बरसात हुई है। ठाणे और पालघर जिले में कई भागों में तूफानी बारिश हुई है। रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग में भी जोरदार बारिश हुई है। लातूर, परभणी, उस्मानाबाद, सांगली, सातारा जिले में भी अच्छी बारिश हुई है।

तापमान विभाग ने आने वाले ४८ घंटों में बिजली के गड़गड़ाहट के साथ जोरदार बारिश होने की आशंका जताई है। इससे पहले तापमान विभाग ने १२ तारीख तक जोरदार बारिश की आशंका जताई थी। २६ जुलाई से अधिक प्रलयकारी बारिश का अंदाजा स्काईमेट इस निजी तापमान कंपनी ने जताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.