अमरीका के प्रतिबंध नजरअंदाज़ करके जर्मनी-रशिया की ‘नॉर्ड स्ट्रीम २’ का काम पूरा करने की गतिविधियाँ शुरू

बर्लिन/मॉस्को – अमरीका के ट्रम्प प्रशासन ने लगाए प्रतिबंध नजरअंदाज़ करके ‘नॉर्ड स्ट्रीम २’ प्रकल्प का पूरा करने के लिए जर्मनी और रशिया ने छुपा रास्ता ढूंढ निकाला है। अमरीका के प्रतिबंधों को दूर रखने के लिए जर्मनी ने स्वतंत्र ‘फंडिंग’ का प्रावधान किया है, ऐसा दावा जर्मन अखबार ने किया है। इसके साथ ही इस गैस पाईपलाईन के लिए आवश्‍यक सामान के साथ निकले जहाज़ के बाल्टिक समुद्र में पहुँचने की खबरें भी सामने आ रही हैं। अमरीका में जल्द ही सत्ता परिवर्तन हो रहा है और इस पृष्ठभूमि पर जर्मनी और रशिया ने इस प्रकल्प से संबंधित अपनी गतिविधियां बढ़ाई हैं, यह दावा किया जा रहा है।

us-nord-stream-germany-russiaयुक्रैन के साथ कई दशकों से शुरू विवाद और वर्ष २०१४ में हुए संघर्ष की पृष्ठभूमि पर रशिया ने यूरोपिय देशों को ईंधन आपूर्ति के लिए विकल्प के तौर पर नए मार्ग की खोज़ शुरू की थी। इसमें ‘नॉर्ड स्ट्रीम’ एक अहम हिस्सा है और इस प्रकल्प का पहला चरण कार्यरत हुआ है। इसके ज़रिये ५५ अरब घनमीटर ईंधन वायू की आपूर्ति करना संभव है और ‘नॉर्ड स्ट्रीम २’ की सहायता से इस ईंधन की आपूर्ति ११० अरब घनमीटर तक बढ़ाने की योजना हैं। इसके लिए रशिया और जर्मनी ने समझौता भी किया है और दोनों देशों ने यह प्रकल्प आगे बढ़ाने की तैयारी शुरू की है।

लेकिन, रशिया के सैबेरिया से जर्मनी एवं आगे यूरोपिय देशों तक पहुँच रही इस १,२३० किलोमीटर दूरी की गैस पाईपलाईन के निर्माण को अमरीका ने कड़ा विरोध किया था। इस पाईपलाईन की वजह से यूरोपिय देश पूरी तरह से रशिया पर निर्भर रहेंगे और इससे यूरोप में मौजूद अपने हितसंबंधों को खतरा निर्माण होगा, यह चिंता अमरीका को सता रही थी। इस पृष्ठभूमि पर अमरीका ने ‘नॉर्ड स्ट्रीम २’ प्रकल्प पर प्रतिबंध लगाकर यह प्रकल्प बंद करने के लिए जर्मनी पर दबाव डाला था।

अमरीका के इन प्रतिबंधों के बाद जर्मनी ने यह प्रकल्प आधे में ही छोड़ दिया था। लेकिन, अमरीका में सत्ता परिवर्तन होने की संभावना बनी है और अगले महीने में अमरीका में ज्यों ही बायडेन प्रशासन की सरकार बनगी इस प्रकल्प को अमरीका ने किया विरोध खत्म होगा, यह विचार जर्मनी कर रही है। इसी कारण बेखौफ हुई जर्मनी ने अमरीका के प्रतिबंधों को दूर करने के लिए छुपा रास्ता ढूंढ निकाला है, यह दावा जर्मन अखबार ने ही किया है।

us-nord-stream-germany-russiaजर्मनी के ‘मेकनबर्ग-वोर्पोमर्न’ प्रांत की प्रधानमंत्री मैन्युएला श्‍वेज़िंग ने ‘मौसम सुरक्षा निधी’ के नाम से स्वतंत्र फंडिंग की प्रणाली करके अमरीका के प्रतिबंध दूर करने की तैयारी है, ऐसा इस जर्मन अखबार का कहना है। इस फंडिंग से उपलब्ध होनेवाला निधी ‘नॉर्ड स्ट्रीम २’ के लिए देने की श्‍वेझीग की योजना होने की खबर प्रसिद्ध हुई है। तभी रशियन वृत्तसंस्था ने प्रसिद्ध की हुई जानकारी के अनुसार रशिया की गाझप्रोम और यूरोपिय सहयोगियों ने एक साथ इस गैस पाईप लाईन के लिए आवश्‍यक पूरी निधी का प्रावधान करने का दावा किया है।

इसके साथ ही रशिया ने आधे में रुका हुआ गैस पाईपलाईन का काम पूरा करने के लिए समुद्री क्षेत्र में आवश्‍यक गतिविधियां शुरू की हैं, ऐसी खबरें भी सामने आ रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.