‘मेक अमरीका ग्रेट अगेन’ की मुहिम अब शुरू हुई है – पूर्व राष्ट्राध्यक्ष डोनाल्ड ट्रम्प

वॉशिंग्टन – ‘अमरीका को दुबारा महान बनाने के उद्देश्‍य की अपनी ऐतिहासिक और राष्ट्रवादी मुहिम अब कही शुरू हुई है’, ऐसा संदेशा अमरीका के पूर्व राष्ट्राध्यक्ष डोनाल्ड ट्रम्प ने अमरिकी जनता को दिया है। अगले दिनों में हम जनता के साथ कई बातों का आदान-प्रदान करेंगे और अमरिकी नागरिकों के लिए देश को सर्वोत्तम बनाने का संगठित और जोरदार सफर आगे भी शुरू रहेगा, ऐसा बयान ट्रम्प ने किया है। ट्रम्प के विरोध में अमरिकी संसद में दूसरी बार पेश किया गया महाभियोग का प्रस्ताव सिनेट में नाकाम होने के बाद ट्रम्प ने यह संदेशा दिया है। ट्रम्प के पक्ष में हुए इस नतीजे का अमरीका के सियासी और सामाजिक दायरे में बड़ा असर दिखाई देगा, ऐसे दावे भी विश्‍लेषक एवं सियासी नेता कर रहे हैं।

make-america-greatपूर्व राष्ट्राध्यक्ष डोनाल्ड ट्रम्प के विरोध में बीते हफ्ते में अमरिकी संसद की सिनेट में ‘महाभियोग प्रस्ताव’ रखा गया था। जनवरी में अमरीका की राजधानी वॉशिंग्टन में कैपिटल हिल पर हुई हिंसा के लिए ट्रम्प ने ही उकसाया था, यह आरोप इस दौरान रखा गया था। ट्रम्प के राष्ट्राध्यक्ष पद का कार्यकाल खत्म होने के बाद की गई यह कार्रवाई यानी ‘डेमोक्रैट पार्टी’ ने राष्ट्राध्यक्ष पद के विरोध में शुरू किया हुआ युद्ध होने का आरोप रिपब्लिकन नेताओं ने किया था। ट्रम्प के विरोध में महाभियोग प्रस्ताव रखने के बाद उनके वकिलों ने संसद में उनका पक्ष रखा। सिनेट में हुए वोटिंग में ५७ सदस्यों ने ट्रम्प दोषी होने के पक्ष में और ४३ सदस्यों ने इसके खिलाफ वोट किया।

महाभियोग का प्रस्ताव पारित होने के लिए ६७ वोट्स की आवश्‍यकता थी। लेकिन, इसके लिए १० वोट कम प्राप्त होने से ट्रम्प के विरोध में कार्रवाई करने की कोशिश असफल हुई। रिपब्लिकन पार्टी के सात सदस्यों ने ट्रम्प के विरोध में वोट किया। संसद की कार्रवाई से निर्दोष रिहा होने के कुछ ही मिनिटों बाद पूर्व राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प ने एक निवेदन जारी किया। इसमें उन्होंने अपना पक्ष रखनेवाले कानून के विशेषज्ञ एवं संविधान के पक्ष में खड़े हुए रिपब्लिकन पार्टी के सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया है। अपने खिलाफ दूसरी बार महाभियोग दाखिल करने की हुई यह कोशिश डेमोक्रैट पार्टी से राजकीय प्रतिशोध की भावना से चलाई गई मुहिम का हिस्सा होने का आरोप भी ट्रम्प ने किया।

अमरीका के राष्ट्राध्यक्ष ज्यो बायडेन और सभापती नैन्सी पेलोसी ने सिनेट के नतीजे पर नाराज़गी व्यक्त की है। ट्रम्प का रिहा होना, अपने इतिहास का एक दुखद पाठ होने का बयान बायडेन ने किया है। इस घटना से अमरीका का जनतंत्र कितना कमजोर हैं, यही दिखता है, यह दावा भी उन्होंने किया। सिनेट का यह नतीजा यानी अमरीका के संविधान को लगा तमाचा है, ऐसी आलोचना सभापती नैन्सी पेलोसी ने की है। इसी बीच उन्होंने ट्रम्प के पक्ष में वोट करनेवाले रिपब्लिकन सांसदों की भी आलोचना की। यह सांसद ड़रे हुए लोगों का गुट होने की बात भी पेलोसी ने कही है।

अमरीका के इतिहास में दो बार महाभियोग की कार्रवाई वाले डोनाल्ड ट्रम्प पहले राष्ट्राध्यक्ष हैं। साथ ही पूर्व राष्ट्राध्यक्ष के खिलाफ महाभियोग की कार्रवाई होने की भी यह पहली घटना है। जनवरी में हुई हिंसा और संसद की कार्रवाई के मुद्दे पर रिपब्लिकन पार्टी में बड़ा मतभेद होने की बात सामने आयी है, फिर भी ट्रम्प को बड़ी मात्रा में समर्थन होने की बात भी सामने आयी है। इस वजह से आनेवाला दौर रिपब्लिकन पार्टी के अस्तित्व के लिए निर्णायक साबित होगा, ऐसा कहा जा रहा है। अगले दिनों में ट्रम्प फिर से राष्ट्राध्यक्ष पद का चुनाव लड़ेंगे, ऐसे संकेत भी दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.