नाइजीरिया में फिरौती के लिए १५० छात्रों का अपहरण – छात्रों पर होने वाले हमलों में बढ़ोतरी

फिरौतीअबूजा – नाइजीरिया के नाइजर प्रांत में हथियारबंद हमलावरों ने स्कूल पर किए हमले में कम से कम १५० छात्रों का अपहरण किया। इस समय हमलावरों ने की गोलीबारी में एक की मौत हुई और दूसरा गंभीर रूप से घायल हुआ। छात्रों के अभिभावक तथा प्रशासन से फिरौती मांगने के लिए छात्रों का अपहरण किया होने का दावा किया जाता है। पिछले दिसंबर महीने से नाइजीरिया के स्कूलों तथा कॉलेजेस में हुए हमलों में बढ़ोतरी हुई है।

नाइजीरिया के सबसे बड़े और नदियों से समृद्ध नाइजर प्रांत के तेगिना शहर के सालिहू टांको स्कूल पर रविवार को बाइक पर आए बंदूकधारी हमलावरों ने हमला किया। कुछ हमलावरों ने स्कूल की इमारत और आसपास के इलाके में बेतहाशा गोलीबारी की। इनमें एक स्थानिक की जान गई। गोलीबारी के कारण मची घबराहट का फायदा उठाकर हमलावर स्कूल के डेढ़ सौ छात्रों को ट्रक में भरकर ले गए।

फिरौतीजिस समय हमला हुआ उस समय स्कूल में कम से कम ३०० छात्र थे। लेकिन स्कूल के सभी छात्रों का अपहरण नहीं हुआ। हमलावरों ने कट्टे कट्टे और उम्र में बड़े होने के छात्रों का ही अपहरण किया होने की जानकारी स्थानिक वेबसाइट ने दी। अपहरण किए गए छात्रों की संख्या २०० तक हो सकती है, ऐसा भी दावा किया जाता है। अपहरणकर्ताओं ने कुछ घंटे बाद शरीर से कमज़ोर होनेवाले ११ बच्चों को छोड़ दिया, ऐसा भी बताया जाता है। हमलावरों ने छात्रों को कहाँ पर ले गए, इसका पता नहीं चल सका है।

फिरौती के लिए हमलावर ने छात्रों का अपहरण किया होने की संभावना स्थानिक सुरक्षा यंत्रणा व्यक्त कर रही है। इससे पहले भी हमलावरों ने फिरौती के लिए नाइजीरिया के अलग-अलग भागों में स्कूल और कॉलेजों पर हमले करने की घटनाएँ ताजा हैं। अप्रैल महीने में कदूना प्रांत के ग्रीनफिल्ड विश्वविद्यालय के १४ छात्रों का अपहरण किया गया था। चार दिन पहले ही अपहरणकर्ताओं ने इन छात्रों को मुक्त किया। पिछले साल के दिसंबर महीने से अब तक नाइजीरिया के अलग-अलग घटनाओं में ८०० से अधिक छात्रों का अपहरण होने की घटनाएँ दर्ज की गईं हैं।फिरौती

छात्रों की इस अपहरण में नाइजीरिया की स्थानीय गुनाहगारी टोलियों के साथ ही, बोको हराम जैसा आतंकवादी संगठन भी शामिल होने की बात सामने आई है। दिसंबर महीने में बोको हराम ने कातसिना प्रांत के ३४४ छात्रों का अपहरण किया था। इससे पहले सन २०१४ में इसी आतंकवादी संगठन ने चिबोक शहर के २७६ छात्राओं का अपहरण किया था। नाइजीरिया में छात्रों पर हो रहे इन हमलों पर दुनियाभर से चिंता ज़ाहिर की जा रही है।

कुछ स्थानों पर हमलावर, आतंकवादी ईसाई धर्मियों के स्कूल और विश्वविद्यालयों को लक्ष्य कर रहे होने का आरोप किया जा रहा है। हफ्तेभर पहले नाइजीरिया के प्लॅटेऊ प्रांत में ईसाई धर्म में छात्र और उनके अभिभावकों की निर्मम हत्या की गई थी। इन हमलों के पीछे फुलानी टोलियाँ होने की बात सामने आई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published.