नायजर में सरकार के खिलाफ बगावत करने की साज़िश नाकाम हुई

निमाये – नायजर के नए नियुक्त राष्ट्राध्यक्ष मोहम्मद बज़ूम के खिलाफ सेना के एक गुट ने रची बगावत की साज़िश स्पेशल दल ने नाकाम की। विद्रोही सैनिकों ने राष्ट्राध्यक्ष के निवास स्थान पर गोलीबारी की थी। इस हमले में जान का नुकसान नहीं हुआ है और विद्रोही सैनिकों को हिरासत में लेने की जानकारी नायजर सरकार ने साझा की है।

niger-governmentनायजर में राष्ट्राध्यक्ष पद के चुनावों में महमू इसोफू को परास्त करनेवाले बज़ूम का अगले शुक्रवार के दिन राष्ट्राध्यक्ष पद की शपथ ग्रहण करने का कार्यक्रम तय किया गया था। लेकिन, इससे पहले ही बुधवार की सुबह होने से पहले सेना के एक गुट ने नए राष्ट्राध्यक्ष के खिलाफ विद्रोह किया। इन बागी सैनिकों ने राजधानी निमाये में राष्ट्राध्यक्ष के निवास स्थान पर हमला किया। १५ से २० मिनटों तक यह संघर्ष जारी रहा, ऐसा स्थानीय लोगों ने कहा है। राष्ट्राध्यक्ष के सुरक्षा रक्षकों ने बगावत की यह कोशिश नाकाम करके कुछ बागी सैनिकों को हिरासत में भी लिया है। इस बगावत के सूत्रधार की तलाश जारी है।

नए राष्ट्राध्यक्ष बज़ूम नायजर के मौजूदा राष्ट्राध्यक्ष इसोफू की सरकार में आंतरिक सुरक्षामंत्री थे। उनके चयन का फ्रान्स और अन्य देशों ने स्वागत किया था। लेकिन, बज़ूम के प्रतिद्वंदी पूर्व राष्ट्राध्यक्ष मुहमाने उस्माने ने स्वयं को इस चुनाव का विजेता घोषित किया था। इस वजह से उस्माने के समर्थकों ने यह बगावत करवाई होने की संभावना जताई जा रही है।niger-government

अफ्रीका के साहेल प्रांत का हिस्सा होनेवाला नायजर विश्‍व के सबसे गरीब देशों में से एक समझा जाता है। नायजर की जनसंख्या सवा तीन करोड़ से अधिक है और कुल राष्ट्रीय उत्पादन करीबन १३ अरब डॉलर्स है। इस देश की ४० प्रतिशत से अधिक जनसंख्या गरीबी रेखा के नीचे होने की जानकारी पहले ही प्रसिद्ध हुई थी।

विश्‍व में सबसे अधिक युरेनियम उत्पादन करनेवाले देशों की सूचि में नायजर चौथे स्थान पर है। साथ ही इस देश में र्इंधन और सोने की खदानें भी हैं। फिर भी राजनीतिक अस्थिरता और आतंकवाद की वजह से इस देश की प्रगति नहीं हो सकी है। आतंकी संगठन बोको हराम के हमलों ने इस देश को दहलाया हुआ है। कुछ दिन पहले ही इस आतंकी संगठन द्वारा माली के करीब सरहदी इलाके में किए गए हमलों में १३७ लोग मारे गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published.