लद्दाख, सिक्किम के बाद अब चीन ने की हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पिती क्षेत्र में घुसपैठ

नई दिल्ली,  (वृत्तसंस्था) – लद्दाख और सिक्किम के बाद अब हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पिती क्षेत्र में चीन ने उकसानेवाली कार्रवाई की कोशिश की है। इस क्षेत्र की भारतीय हवाई सीमा में करीबन १६ से १७ किलोमीटर अंदर प्रवेश कर चीन के हेलीकाप्टर्स घुसपैठ करके मँडराते रहें। कुछ देर तक भारतीय हवाई सीमा में उड़ान भरने के बाद ये हेलीकाप्टर्स लौट गए। इस क्षेत्र में पिछले २० दिनों में चीन की हरकतों की यह दूसरी घटना होने की ख़बर भी सामने आयी है।

इससे पहले 5 मई के रोज चीन के हेलीकाप्टर्स ने भारतीय सीमा में घुसपैठ करने की कोशिश की थी। लेकिन, उस समय भारतीय वायुसेना के विमानों ने तुरंत उड़ान भरकर सीमा रेखा पर पहुँचकर गश्‍त करने से चीन के हेलीकाप्टर्स लौट गए थे। उसी दिन शाम के समय पर लद्दाख में घुसपैठ करने की चिनी सैनिकों ने की हुई कोशिश भारतीय सैनिकों ने नाकाम की थी। इस दौरान वहाँ पर दोनों देशों के करीबन २५० सैनिकों के बीच जोरदार टकराव हुआ था। इसमें दोनों देशों के कई सैनिक घायल भी हुए थे। बाद में १० मई के रोज सिक्किम के नाकू ला पास के क्षेत्र में घुसपैठ करनेवालें चीन के सैनिकों को भारतीय सैनिकों ने रोका था। साथ ही लद्दाख के डेमचोक और गलवान नदी के नज़दिकी क्षेत्र में चीन की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की ख़बरें प्राप्त हुई थी। ऐसें में अब हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पिती क्षेत्र में चीन हेलीकाप्टर्स ने घुसपैठ करने का समाचार सामने आया हैं।

लाहौल स्पिती के कौरिक और किन्नौर क्षेत्र पर चीन अपना दावा जता रहा है। वर्ष २०१७ में भारतीय सैनिकों ने इस विवादित क्षेत्र में चीन की रास्ता बनाने की कोशिश नाकाम की थी और ७३ दिनों तक चीन के सैनिकों के सामने भारतीय सैनिक ड़टकर ख़ड़े हुए थे। उस समय भी चीन के हेलीकाप्टर्स ने इसी क्षेत्र में घुसपैठ की थी। भारत की आक्रामक नीति की वज़ह से बेचैन हुए चीन ने हिमाचल प्रदेश में उकसानेवाली हरकत की थी। अब भी चीन वैसी ही कोशिश करता दिख रहा हैं।

भारत की सीमा में घुसपैठ करके चीन लष्करी दबाव बढ़ाने की कोशिश कर रहा हैं। लेकिन, इस कोशिश में चीन को थोड़ी भी कामयाबी प्राप्त होना संभव नहीं होगा, यह दावा भारतीय विश्‍लेषक कर रहें हैं। कश्‍मीर मसले पर आक्रामक भूमिका अपनाकर भारत ने पाकिस्तान को गिलगित-बाल्टिस्तान खालीं करने की सूचना की थी। इसके बाद पाकिस्तान के साथ ही चीन भी भारतीय सीमा पर लष्करी गतिविधियाँ बढ़ाकर भारत पर दबाव बनाएगा, इसका एहसास भारत के लष्करी नेतृत्व को हुआ था। इस वज़ह से चीन की हरकतों को ज़वाब देने की तैयारी भारत ने पहले से ही कर रख़ी थी। इसी वज़ह से इस बार सीमा पर उकसानेवाली हरकतें करके भारत पर दबाव बनाने की कोशिश कर रहें चीन की चाल उसी पर बुमरैंग होती दिख रही है, यह दावा विश्‍लेषक कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.