बायडेन ने चीन की मानसिकता पर सांस्कृतिक संवेदनशीलता का मुखौटा चढ़ाया – अमरीका के पूर्व राष्ट्रीय सलाहकार मॅक्मास्टर की फटकार

वॉशिंग्टन – झिंजियांग में उइगरवंशियों पर चीन द्वारा किया जा रहा अत्याचार यह चीन की संस्कृति का भाग साबित होता है, ऐसा अमरीका के राष्ट्राध्यक्ष ज्यो बायडेन ने कहा था। बायडेन के इस बयान की अमरीका में तीखी आलोचना हो रही है। उइगरों के वंशसंहार का समर्थन करके राष्ट्राध्यक्ष बायडेन ने चीन की अमानुषता पर सांस्कृतिक संवेदनशीलता का मुखौटा चढ़ाया होने का गंभीर आरोप अमरीका के पूर्व राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार एच. आर. मॅक्मास्टर ने किया। कुछ दिन पहले अमरीका के पूर्व विदेश मंत्री माईक पॉम्पिओ ने बायडेन प्रशासन पर, चीन के सुर में सुर मिलाने का दोषारोपण किया था।

biden-china-mcmasterपिछले हफ्ते में अमरीका के राष्ट्राध्यक्ष ज्यो बायडेन ने चीन के राष्ट्राध्यक्ष शी जिनपिंग के साथ फोन पर चर्चा की। राष्ट्राध्यक्ष शी जिनपिंग ये चीन को एकसंध रखने की कोशिश कर रहे हैं, ऐसा बायडेन ने अमरिकी न्यूज़ चैनल से बातचीत करते हुए कहा था। इसके लिए झिंजियांग के उइगर, हॉंगकॉंग के लोकतंत्र समर्थक, इनके विरोध में जिनपिंग को कठोर भूमिका अपनानी पड़ रही है, ऐसा बता कर बायडेन ने चीन की अमानुष हरकतों का उदात्तीकरण किया था।

सांस्कृतिक दृष्टि से चीन स्वतंत्र देश होकर, चीन की अंदरूनी नीतियों में अमरीका दखलअंदाजी नहीं कर सकती, ऐसा सुर राष्ट्राध्यक्ष बायडेन ने उस इंटरव्यू में अलापा था। बायडेन के इस इंटरव्यू को हफ्ता बीता है, फिर भी उइगरों के बारे में किये इस बयान पर अमरीका से ही प्रतिक्रियाएँ आ रही हैं। अमरीका के पूर्व राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार रहे एच. आर. मॅक्मास्टर ने यह आलोचना की कि बायडेन ने उइगरों के वंशसंहार के बारे में किया बयान यह सबसे बड़ी गलती है।

biden-china-mcmasterअमरिका में लोकप्रतिनिधी और व्यवसायिकों का गुट जानबूझकर चीनपरस्त एजेंडा पर अमल कर रहा होने का गंभीर आरोप मॅक्मास्टर ने किया। ‘‘इन गुटों के पास अमरीका के कुछ उपयुक्त मूर्ख (युजफूल इडियटस्) हैं। उनके द्वारा ‘चीन बेचारा देश है’ ऐसी रट जारी रखी जाती है’’, ऐसा तेज़ हमला मॅक्मास्टर ने किया।

मॅक्मास्टर की तरह ही रिपब्लिकन पार्टी ने भी, बायडेन की इस चीनसंबंधित नर्म नीति पर फटकार लगाई और पूर्व राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प ने चीन के संदर्भ में अपनाई नीतियों की प्रशंसा की। ‘ट्रम्प ये चीन की कम्युनिस्ट हुकूमत के विरोध में ठोस भूमिका अपनानेवाले अमरीका के पहले राष्ट्राध्यक्ष थे। ट्रम्प की चीनविषयक नीतियों को मिली बड़ी सफलता को मिटा देने की कोशिश बायडेन प्रशासन कर रहा है’, ऐसा आरोप १५० प्रतिनिधियों का समावेश होने वाली ‘रिपब्लिकन स्टडी कमिटी’ ने किया। साथ ही, चीन को उसके गलत कारनामों के लिए जिम्मेदार न ठहराते हुए, बायडेन प्रशासन पूर्व राष्ट्राध्यक्ष बराक ओबामा की चीनपरस्त नीतियों का अवलंबन कर रहा होने का दोषारोपण इस कमिटी ने किया।

biden-china-mcmasterइसी बीच, चीन के विदेश मंत्री वँग यी ने सोमवार को, अमरीका के साथ संबंध सुधारने के लिए बायडेन प्रशासन के सामने सहयोग का नया प्रस्ताव रखा है। पिछले हफ्ते चीन के राष्ट्राध्यक्ष शी जिनपिंग और अमरीका के राष्ट्राध्यक्ष बायडेन में हुई चर्चा, यह इस दिशा में उठाया हुआ सकारात्मक कदम था, ऐसा दावा यी ने किया।

अमरीका के पूर्व राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प के कार्यकाल में चीन के उत्पादों पर अतिरिक्त कर थोंपे गए थे, कुछ उत्पादों पर प्रतिबंध लगाए गए थे। अब राष्ट्राध्यक्ष बायडेन चिनी उत्पादों पर होनेवाला करों का बोझ कम करेंगे, ऐसा विश्वास चीन के विदेश मंत्री ने व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published.