अफ़गानिस्तान के हवाई हमले में ११ तालिबानी मारे गए

काबुल – अफ़गानिस्तान के फरयाब प्रांत में अफ़गान सुरक्षा बलों ने की हुई कार्रवाई में ११ तालिबानी मारे गए हैं। साथ ही तालिबान का अड्डा भी इस कार्रवाई में ध्वस्त होने की जानकारी अफ़गानिस्तान के ‘२०९ शहिन आर्मी कोअर’ ने साझा की। दो दिन पहले ही अफ़गानिस्तान के सुरक्षा बलों ने की हुई कार्रवाई में ४४ तालिबानी ढ़ेर हुए थे। अफ़गानिस्तान और तालिबान की शांतिवार्ता करने का समय नज़दीक होते हुए अफ़गानिस्तान के सुरक्षा बलों से तालिबान पर हो रहे यह हमले ध्यान आकर्षित करनेवाले साबित हो रहे हैं।

११ तालिबानी

रविवार के दिन अफ़गानिस्तान के फरयाब ज़िले के कुर्माकुल ज़िले में सुरक्षा बलों ने तालिबान के अड्डे पर हवाई हमले किए। इस दौरान ११ तालिबानी मारे गए। इसके साथ ही तालिबान का अड्डा भी ध्वस्त किया गया है। तालिबान ने अभी इस कार्रवाई पर बयान नहीं किया है। हाल ही में अफ़गान सुरक्षा बलों ने कुंदुझ प्रांत में ४४ तालिबानीयों को ढ़ेर किया था। साथ ही तालिबान के कब्ज़े के इलाकों पर भी अफ़गान सेना ने दुबारा नियंत्रण स्थापित किया है।

अफ़गान सरकार और तालिबान के बीच जल्द ही शांतिवार्ता शुरू हो रही है। इसके लिए अफ़गान सरकार ने विशेष कौन्सिल स्थापित की थी। इसी के साथ अफ़गान सुरक्षा बल और तालिबान के बीच संघर्ष होने लगा है। इसकी वजह से शांतिवार्ता पर सवाल किया जा रहा है।

इसी बीच, तालिबान ने अफ़गानिस्तान में स्थित अमरीकि लष्करी अड्डों पर हमले करके शांति समझौते के लिए खतरा निर्माण किया है, यह आरोप न्यूयॉर्क टाईम्स ने किया है। बीते सप्ताह में अफ़गानिस्तान में स्थित अमरिकी लष्करी अड्डे पर हमला होने की ख़बर इस समाचार पत्र ने अमरिकी अधिकारी के दाखिले से प्रदान की। तालिबान ने अमरिकी अड्डे पर मिसाइल हमले करके अमरीका के साथ किए शांति समझौते को खतरे में धकेला होने की बात इस समाचार में कही गई है। लेकिन, तालिबान ने इस हमले की ज़िम्मेदारी लेने से इन्कार किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.