ईरान ने युरेनियम संवर्धन बढ़ाकर २० प्रतिशत करने का दिया इशारा

तेहरान/वियना – ईरान ने अपने फोर्दो परमाणु प्रकल्प में युरेनियम संवर्धन करने की मात्रा बढ़ाकर २० प्रतिशत करने का इशारा दिया है। अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा आयोग (आयएईए) के निरिक्षकों के सामने ही ईरान ने यह बात खुली की है। यह वर्ष २०१५ में ईरान और पश्‍चिमी देशों ने किए परमाणु समझौते का उल्लंघन साबित है। क्योंकि, इस परमाणु समझौते के अनुसार यूरेनियम संवर्धन की मात्रा ३.६७ प्रतिशत निर्धारित की गई है। यह ईरान के साथ नए से परमाणु समझौता करने का ऐलान करनेवाले अमरीका के भावी राष्ट्राध्यक्ष ज्यो बायडेन के लिए झटका साबित हो सकता है। साथ ही इसके कारण अमरीका के राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प का विरोध करके ईरान के परमाणु समझौते के समर्थन में खड़े रहनेवाले यूरोपिय देश में मुश्‍किलों से घिरते हुए दिखाई दे रहे हैं।

महीना पहले ईरान के परमाणु कार्यक्रम के मुख्य परमाणु वैज्ञानिक मोहसिन फखरीज़ादेह की राजधानी तेहरान के करीब हत्या की गई थी। इस वजह से आगबबुला हुए ईरान ने परमाणु कार्यक्रम की गति बढ़ाने का ऐलान किया था। ईरान की संसद में इससे संबंधित कानून भी पारित किया गया था। ३१ दिसंबर के दिन ईरान ने पत्र जारी करके इससे संबंधित जानकारी अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा आयोग से साझा की है। अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा आयोग के निरीक्षकों के लिए प्रवेश करने पर पाबंदी वाले ‘फोर्दो’ प्रकल्प में युरेनियम का यह संवर्धन होगा, ऐसा आयोग के प्रवक्ता का कहना है। ईरान युरनेनियम का संवर्धन कब शरू करेगा, इसका समय बताया नहीं गया हैं, यह बात भी इस प्रवक्ता ने स्पष्ट की।

बीते वर्ष परमाणु समझौते से पीछे हटने के बाद ईरान ने यूरेनियम संवर्धन की मात्रा ४.५ प्रतिशत करने का ऐलान किया था। ऐसी स्थिति में यूरेनियम संवर्धन की मात्रा बढ़ाकर २० प्रतिशत करने का ईरान ने किया ऐलान अमरीका, इस्रायल समेत पश्‍चिमी देशों के लिए इशारा होने का दावा माध्यमों द्वारा किया जा रहा है। ईरान का परमाणु कार्यक्रम परमाणु हथियारों के निर्माण के लिए ही है, यह आरोप अमरीका और इस्रायल कर रहे हैं। परमाणु बम के निर्माण के लिए युरेनियम संवर्धन की मात्रा बढ़ाकर ९० प्रतिशत करनी पड़ेगी।

युरेनियम संवर्धन की मात्रा २० प्रतिशत होने के बाद ९० प्रतिशत का लक्ष्य प्राप्त करने में ईरान के लिए ज्यादा कठिन नहीं होगा, यह दावा इस्रायली माध्यम कर रहे हैं। इस वजह से यूरेनियम संवर्धन की मात्रा २० प्रतिशत तक बढ़ाने का ईरान ने किया ऐलान काफी गंभीर है, ऐसा इस्रायल का कहना है। इससे पहले ईरान के पूर्व राष्ट्राध्यक्ष महमूद अहमदी नेजाद के कार्यकाल में ईरान ने युरेनियम संवर्धन बढ़ाकर २० प्रतिशत करने की कोशिश की थी। इस पर चिंता व्यक्त करते हुए इस्रायल ने ईरान पर हमला करने का इशारा दिया था।

इसी बीच अमरीका के भावी राष्ट्राध्यक्ष ज्यो बायडेन ने ईरान के साथ नया परमाणु समझौता करने की तैयारी दिखाई थी। लेकिन, उससे पहले ही ईरान ने यूरेनियम संवर्धन बढ़ाने का ऐलान करके बायडेन के साथ परमाणु समझौते के समर्थन में खड़े होनेवाले यूरोपिय देशों के सामने भी मुश्‍किलें खड़ी की हैं। इसमें भी अमरीका के राष्ट्राध्यक्ष पद पर डोनाल्ड ट्रम्प अभी होने के दौरान ही ईरान ने यह ऐलान किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.