२६/११ के हमले मे माता पिता को गवाँने वाला बेबी मोशे मुंबई के भेंट पर

मुंबई: मुंबई पर हुए आतंकी हमले में अपने मां बाप को गवाँने वाला मोशे हॉल्टत्झबर्ग मंगलवार सुबह मुंबई में दाखिल हुआ है। मुंबई हवाई अड्डे पर ८ बजे दाखिल हुए, ११ वर्षीय मोशे ने “शालोम… बहुत खुशी” ऐसे शब्दों में अपना आनंद व्यक्त किया है। २६/११ के आतंकी हमले के बाद मोशे पहली बार मुंबई आया है।

मोशे हॉल्टत्झबर्ग

२६/११ के हमले में पाकिस्तान से आए आतंकवादियों ने नरीमन हाउस को लक्ष्य किया था। इस हमले में मोशे के पिता राबी गैब्रियल हॉल्टत्झबर्ग और माता रीव्हका हॉल्टत्झबर्ग मृत हुए थे। २ वर्षों के होने वाले मोशे को इस हमले से उसे संभालने वाले सैन्ड्रा सैम्युअल्स ने बचाया था। उस के बाद मोशे को उसके दादा दादी को इस्रायल में सौंपा गया था। पिछले वर्ष जुलाई महिने में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने इस्रायल दौरे में मोशे से मुलाकात की थी।

“बड़े होने के बाद में भारत में आऊंगा और मुंबई में रहूंगा” ऐसा मनोगत मोशे ने इस्रायल में प्रधानमंत्री मोदी से बोलते हुए व्यक्त किया था। उस के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने मोशे को भारत भेंट का आमंत्रण दिया था। एवं उस के लिए विशेष व्हिसा का प्रावधान किया गया है। जिस व्हिसा की वजह से मोशे कभी भी भारत में आ सकता है। फिलहाल भारत में आए हुए इस्रायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू के साथ मोशे विशेष अतिथि के तौर पर भारत में आया है। मुंबई हवाई अड्डे पर माध्यमों के प्रतिनिधि से बोलते हुए मोशे ने अपने भारत में आकर अत्यंत आनंद होने की बात कही है।

मोशे के साथ उसके दादी और दादा भी भारत में दाखिल हुए हैं। भारत और इस्रायल को समान रुप से आतंकवाद के खतरो का सामना करना पड़ता है, इस पर ध्यान केंद्रित करते हुए इस्रायल के प्रधानमंत्री ने मुंबई पर हुए आतंकवादी हमले का दाखिला दिया था। इस हमले में नरीमन हाउस में आतंकवादियों ने मोशे के माता-पिता के साथ अन्य ज्यू धर्मियों की जान ली थी। इस की वजह से भारत के साथ इस्रायल ने भी इस हमले का घाव सहन किया है, ऐसा प्रधानमंत्री नेत्यान्याहू ने कहा था। तथा अपने साथ छोटे मोशे भी भारत में आने की जानकारी इस्रायल प्रधानमंत्री ने दी है। इस की वजह से मोशे यह भारत एवं इस्रायल में मित्रता एवं सहयोग का प्रतीक बना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.