अफ़गान सेना की कार्रवाई में ९१ तालिबानी ढ़ेर – तालिबान के हमले में १० अफ़गान सैनिकों की मौत

काबुल – अफ़गानिस्तान की सुरक्षा यंत्रणाओं ने बीते ७२ घंटों में की हुई कार्रवाई में ९१ तालिबानी आतंकी मारे गए हैं। इनमें से ६३ आतंकी सिर्फ कंधार में की गई कार्रवाई में मारे गए हैं, यह जानकारी अफ़गान सेना ने जारी की है। तभी कुंदूज़ प्रांत में तालिबान के हमले में १० अफ़गान सैनिकों के मारे जाने की जानकारी सामने आ रही है। इसी बीच अफ़गान सेना तालिबान के खिलाफ़ कार्रवाई कर रही थी तभी अफ़गान सरकार और तालिबानी नेताओं की जारी बातचीत आगे भी बरकरार रहेगी, यह दावा किया जा रहा है।

afghan-armyअफ़गानिस्तान के ‘नैशनल डायरेक्टरेट ऑफ सिक्युरिटी’ (एनडीएस) नामक राष्ट्रीय गुप्तचर एवं सुरक्षा विभाग ने कंधार प्रांत में तालिबान के विरोध में बड़ी मुहिम चलाई है। कंधार प्रांत के पंजवाई, झारी, अरघानदाब और मैवांद इन चार जिलों में तालिबान के ठिकानों पर ‘एनडीएस’ के सैनिकों ने कार्रवाई की। बीते ७२ घंटों में इस कार्रवाई में सात आत्मघाती आतंकियों के साथ कुल ६३ तालिबानी ढ़ेर हुए हैं। तभी, २९ तालिबानी घायल भी हुए हैं। इसके अलावा अफ़गानिस्तान में आतंकी हमला करने के लिए तैयार किए गए १५ बारूदी सुरूंगें एवं विस्फोटकों का भंड़ार भी इस दौरान नाकाम किया गया।

afghan-armyबीते कुछ दिनों से ‘एनडीएस’ और अफ़गान सेना अमरिकी सुरक्षा यंत्रणा की सहायता से कंधार प्रांत में कार्रवाई करने में जुटे हैं। ९ दिसंबर से इस क्षेत्र में हुई कार्रवाई में १५० से अधिक तालिबानी ढ़ेर होने की जानकारी अफ़गान रक्षा मंत्रालय ने साझा की है। कंधार के अलावा अफ़गानिस्तान के पूर्वी इलाके के गज़नी प्रांत में ‘मुल्ला नूह बाबा’ इलाके में की गई कार्रवाई में १८ तालिबानियों को ढ़ेर किया गया है। इस कार्रवाई के दौरान भी तालिबान के ठिकानों पर भी हथियारों का बड़ा भंड़ार नष्ट किया गया।

तालिबान ने भी रविवार रात कुंदूज़ प्रांत में अफ़गानि सुरक्षा यंत्रणाओं के सैनिकों पर हमले किए। इन हमलों में १० सैनिक मारे गए हैं और इनमें पुलिस कमांडर का भी समावेश है। इस हमले के बाद अफ़गान सेना ने कुंदूज़ प्रांत में मुहिम शुरू की है, यह दावा किया जा रहा है। बीते कुछ सप्ताहों से अफ़गान सेना ने तालिबानियों के खिलाफ जारी मुहिम तेज़ की है। अफ़गान सेना की इस कार्रवाई के लिए अमरिकी सेना की सहायता भी प्राप्त हो रही है। दो दिन पहले ही अमरिका ने अफ़गानिस्तान के कंधार प्रांत में तालिबान के ठिकानों पर हवाई हमले किए हैं, यह जानकारी अमरिकी सेना के प्रवक्ता ने घोषित की थी।

afghan-armyइस वर्ष फ़रवरी में अमरीका और तालिबान ने युद्ध विराम किया था। लेकिन, तालिबान के साथ किए युद्धविराम के दायरे में रहकर ही इस कार्रवाई को अंज़ाम दिया गया, यह बात लष्करी प्रवक्ता ने स्पष्ट की। कंधार प्रांत के झारी जिले में तालिबान के आतंकी अफ़गान सेना पर हमला करने की तैयारी में थे, तभी यह हवाई हमले किए गए, ऐसा इस लष्करी प्रवक्ता ने कहा। इस वजह से अमरीका ने तालिबान के साथ भले ही युद्धविराम किया हो, फिर भी अफ़गान जनता और सेना की सुरक्षा के लिए आतंकवाद विरोधी कार्रवाई में बदलाव नहीं होगा, यह इशारा अमरीका ने दिया है।

इसी बीच, अफ़गानिस्तान की सरकार ने भी तालिबान के वरिष्ठ नेताओं के साथ कतार में हो रही शांतिवार्ता का अहम चरण अगले महीने में शुरू हो रहा है, जनवरी के पहले सप्ताह में यह बातचीत होगी, यह जानकारी प्रदान की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.