पाकिस्तान की तरफ से हुई गोलाबारी में आठ लोग मारे गये; भारत का मुँहतोड जवाब; पाकिस्तानी सेना की चौक़ियाँ ध्वस्त

श्रीनगर, दि. १ (वृत्तसंस्था) – पिछले कुछ दिनों से भारतीय चौक़ियों समेत सीमावर्ती इलाकों के गावों पर हमला करनेवाली पाकिस्तानी सेना अब अधिक ही आक्रामक हो रही है| इस दौरान, पाकिस्तानी सेना ने नियंत्रण रेखा के नज़दीक अतिरिक्त जवान तैनात किए हैं| भारतीय सीमा पर सैनिकों की तादाद बढ़ानेवाली पाकिस्तानी सेना ने सोमवार रात से नौशेरा, आर.एस. पुरा, जम्मू, पुँछ, रजौरी और संबा सेक्टर में कई ठिकानों पर ज़ोरदार गोलाबारी और मॉर्टर्स हमले किये| इन हमलों में भारत के सीमावर्ती इलाको के गावों के आठ लोग मारे गये हैं और कुल २२ लोग ज़ख़्मी हुए हैं| पाकिस्तानी सेना के इस आक्रामक रवय्यै का भारतीय सेना ने क़रारा जवाब दिया है| भारतीय जवानों की कार्रवाई में पाकिस्तान की १४ चौक़ियाँ ध्वस्त हो गयी हैं और दो जवान मारे गये हैं|

गोलाबारी उरी हमले के पश्चात् भारतीय सेना ने किये ‘सर्जिकल स्ट्राईक’ के बाद, मिट्टी में मिली इज़्ज़त फिर से प्राप्त करने की कोशिश में पाकिस्तानी सेना नियंत्रणरेखा पर और आंतर्राष्ट्रीय सीमारेखा पर स्थित भारतीय चौक़ियों पर और भारतीय गावों पर पिछले कुछ दिनो से जोरोंशोरों से हमले कर रही है|

पिछले महीने से, पाकिस्तान की सेना ने कुल ६५ हमलें करके संघर्षबंदी समझौते का उल्लंघन किया है| इनमें से कुछ हमलें, आतंकवादियों की कश्मीर में घुसपैंठ कराने के लिए हो रहे हैं| लेकिन भारतीय जवानों ने पाकिस्तान की सेना के साथ आतंकवादियों की सारी कोशिशें नाक़ाम कर दी हैं| भारतीय जवानों ने पाकिस्तान के इस हमले का मुँहतोड़ जवाब देते हुए पाकिस्तान की कई चौक़ियाँ ध्वस्त कर दी है| साथ ही, बङी जीवितहानी होने की भी ख़बर है|

भारतीय जवानों के इस हमले से बौखलाये हुए पाकिस्तान ने, ‘१२ मुजाहिद्दीन बटालियन’, ‘१४ ओकरा इन्फंट्री’, ‘१९ मांगला इन्फंट्री’ के अतिरिक्त जवान भारत-पाकिस्तान नियंत्रणरेखा पर तैनात किये हैं| इसी दौरान, पाकिस्तानी सेना ने सोमवार रात से नौशेरा, सांबा और राजौरी के सीमावर्ती इलाके में भारतीय गाँवों पर किये हमलों में ८२ से १२० एमएम मॉर्टर्स बमों का इस्तेमाल किया है| इसके बाद, मंगलवार सुबह से बालाघाट, रामगड़, अरनिया सेक्टर में पाकिस्तान के सैनिकों ने बड़े पैमाने पर गोलाबारी की|

इस हमले में आठ भारतीय नागरिक मारे गये हैं| मरनेवालों में दो बच्चें और चार औरतें भी हैं| इसके साथ ही, कुल २२ लोग पाकिस्तान सेना के हमलों में ज़ख़्मी हुए हैं| पाकिस्तान की गोलाबारी में अब तक भारतीय गाँवो में एक ही दिन में हुई यह सबसे बड़ी जीवितहानी कही जाती है|

बालाघाट सेक्टर में हुए हमले में एक जवान शहीद हुआ था| पाकिस्तान के इन उक़सानेवाले हमलों का भारत ने भी मुँहतोड़ जवाब दिया है| भारतीय सीमा सुरक्षा बल ने दिये हुए इस प्रत्युत्तर में पाकिस्तान रेंजर्स की १४ चौक़ियाँ ध्वस्त हो गयी हैं| पाकिस्तान में ‘सर्जिकल स्ट्राईक’ के माध्यम से भारतीय सेना ने की आतंकवादविरोधी कार्रवाई के बाद पाकिस्तानी सेना ने सीमा पर शुरु किये हमलों में अब तक छह भारतीय जवान शहीद हुए हैं| सीमावर्ती इलाको में १२ नागरिक मारे गये हैं और ८० से ज़्यादा लोग घायल हुए हैं|

Leave a Reply

Your email address will not be published.