बुर्किना फासो में हुए आतंकी हमले में ३७ लोगों की मौत – हमले में ‘आयएस’ का हाथ होने की आशंका

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तरबुर्किना फासो – बुर्किना फासो में सोने की खदानों पर काम करनेवाले कामगारों के दस्ते पर आतंकी हमला हुआ है| इस हमले में ३७ लोगों की मौत हुई है और ६० से अधिक जख्मीं हुए है| यह हमला ‘आयएस’ ने किया होगा, यह आशंका है| बुर्किना फासो में सोने के खदानों को लक्ष्य करेन की पिछले दो महीनों में यह दुसरी घटना है|

अफ्रीका के ‘साहेल’ क्षेत्र का हिस्सा होनेवाले बुर्किना फासो के ‘ईस्ट’ प्रांत में सोने की खदान है| इन खदानो में खनन करने के लिए कनाडा की ‘सेमाफो’ कंपनी को कॉन्ट्रैक्ट किया गया है| बुधवार के दिन लष्करी सुरक्षा में इस कंपनी की पांच गाडियों का दस्ता बोंगोउ की खदान की दिशा में जा रहा था| इसी बीच आईईडी का विस्फोट करवाकर इनमें से एक लष्करी गाडी को लक्ष्य किया गया| इसके बाद हमलावरों ने  पर अंधाधुंध गोलिबार सुरू किया|

इस हमले में करीबन ३७ लोगों की मौत हुई और ६० से अधिक जख्मीं हुए| जख्मी लोगों में कई सैनिक भी है और इस वारदात में जान से जानेवालों की संख्या बढने का डर भी है| कर्मचारी और उन्हें सुरक्षा दे रहे दलों के कुछ लोग लापता होने की बात भी चर्चा में है| ‘सेमाफो’ कंपनी की सोने की खदानों को लक्ष्य करने की पिछले दो वर्षों में यह तिसरीं घटना है| पिछले वर्ष बुर्किना फासो में अन्य दो खदानों पर भी हमलें किए गए थे|

अक्टुबर महीने में ‘सौम’ प्रांत के सोने के खदान पर हुए हमले में २३ लोग मारे गए थे| वर्ष २०१५ से बुर्किना फासो में आतंकी संगठनों की ताकत बढ रही है और अबतक सैकडों आतंकी हमलें हुए है| इन हमलों में एक हजार से भी अधिक लोग मारे गए है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.