ताजिकिस्तान में ‘आयएस’ ने किया और एक हमला

दुशांबे  – अफगानिस्तान से जुडे मध्य एशिया के ताजिकिस्तान में ‘आयएस’ ने और एक हमला किया है| इस हमलें में १५ आतंकियों समेत कुल १७ लोग मारे गए है, यह जानकारी स्थानिय सुत्रों ने दी| पिछले छह महीनों में आयएस ने ताजिकिस्तान में किया यह दुसरा आतंकी हमला है|

बुधवार के दिन ताजिकिस्तान और उझबेकिस्तान की सीमा पर एक सुरक्षा चौकी पर आयएस के आतंकियों ने यह हमला किया| इस दौरान सुरक्षा रक्षक समेत पुलिस अफसर की भी हत्या की गई है| इसके बाद चौकी पर तैनात यंत्रणा ने ‘आयएस’ के आतंकियों पर जवाबी हमला किया| इस हमले में १५ आतंकी मारे गए है, यह जानकारी संबंधित अफसर ने दी| इसी बीच ‘आयएस’ के पांच आतंकियों को गिरफ्तार भी किया गया है|

हमलावर आतंकियों ने पिछले हफ्ते में अफगानिस्तान में घुसपैठ की थी| इस वजह से अफगानिस्तान के साथ मध्य एशिया में ‘आयएस’ फिर से सक्रिय होने के संकेत प्राप्त हुए है| ताजिकिस्तान में हुआ यह दुसरा आथंकी हमला है| इससे पहले मई महिने में आयएस ने जेल में किए हमले में कई लोग मारे गए थे|

Leave a Reply

Your email address will not be published.