अफ़गानिस्तान में सेना की कार्रवाई में १९० तालिबानी ढ़ेर – तालिबान की हिरासत से ८ सैनिकों की रिहाई

Afghan-military-Talibanकाबुल – अफ़गानिस्तान में सेना ने बीते २४ घंटों के दौरान की हुई कार्रवाई में १९० तालिबानी के मारे जाने का दावा अफ़गान रक्षा मंत्रालय ने किया है। तालिबान ने भी तीन जिलों पर कब्ज़ा किया होने की खबरें चिनी माध्यम दे रहे हैं। इसी बीच अमरीका ने तालिबान के ठिकानों पर हवाई हमलें करने की खबरें प्राप्त हो रही हैं। लेकिन, लंबे समय तक इसकी जानकारी सामने नही आयी थी।

Afghan-military-Taliban-01अफ़गान सेना ने रविवार से सोमवार की सुबह तक, कुल १४ प्रांतों में कार्रवाई को अंजाम दिया। राजधानी काबुल के साथ कंदहार, हेल्मंड, नांगरहार, झाबूल, हेरात, बदघीस, बल्ख, फरयाब, जोवझान, सिर-ए पोल, बघलान और कापिसा प्रांतों में कार्रवाई करके अफ़गान सेना ने १४ तालिबानियों को मार गिराया। इनमें से सिर्फ लघमान प्रांत में हुई कार्रवाई के दौरान ५० तालिबानी आतंकी मारे गए हैं। लघमान प्रांत में अफ़गान सेना और तालिबानियों का बड़ा संघर्ष हुआ।

Afghan-military-Taliban-02दो दिन पहले लघमान प्रांत में ही तालिबानियों ने किए हमले में १० लोग मारे गए थे। इनमें चार अफ़गान सुरक्षा सैनिकों के साथ स्थानिय लोगों का भी समावेश था। इस वजह से अफ़गान सेना ने लघमान प्रांत में कार्रवाई करते समय, अमरख्ली गांव से तालिबानियों ने अपहण किए आठ सैनिकों को भी रिहा किया होने का ऐलान अफ़गान रक्षा मंत्रालय ने किया है। इन चौबीस घंटों के दौरान हुई कार्रवाई में १२५ से भी अधिक तालिबानी आतंकी घायल हुए हैं।

फरयाब में हुई कार्रवाई के दौरान महिला आत्मघाती हमलावर आतंकी को ढ़ेर करने की जानकारी अंतर्गत सुरक्षा मंत्रालय ने प्रदान की है। तालिबान ने भी अफ़गान सेना पर जारी हमलें बढ़ाने की खबरें सामने आ रही हैं। रविवार के दिन तालिबानी आतंकियों ने वरदाक प्रांत के जलरीझ, लघमान एवं दौलत शहा जिले पर कब्ज़ा किया। तालिबान के हमलें होने पर, कुछ ठिकानों से पीछे हटने के लिए अफ़गान सेना मज़बूर होने की खबरें प्राप्त हो रही हैं। तालिबान के खिलाफ जारी संघर्ष में, अपनी ज़िम्मेदारी संभालने में लापरवाही दिखाने की वजह से करीबन १०० सैनिकों की गिरफ्तारी होने की जानकारी स्थानीय प्रशासन प्रदान कर रहा है।

तालिबान पर हुई इस कार्रवाई के दौरान, अफ़गान सेना को अमरीका के हवाई हमलों की सहायता प्राप्त होने की खबरें पहले भी जारी हुईं थीं। सोमवार के दिन, तालिबान के ठिकानों पर अमरीका ने हवाई हमलें करने की बात सामने आ रही है। इसी बीच, अफ़गानिस्तान में कार्रवाई करने के लिए, पाकिस्तान ने अमरीका को अपनी हवाई सीमा का इस्तेमाल करने की अनुमति प्रदान करने की जानकारी पेंटॅगॉन के अफसर ने कुछ घंटे पहले ही साझा की थी। पाकिस्तान में इस मुद्दे पर चर्चा शुरू होती दिख रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.