अफगानिस्तान में तालिबान के हमलों की तीव्रता बढ़ी – उपराष्ट्राध्यक्ष दोस्तम हमले से बचे

Third World Warकाबुल: अमरिका के साथ विभिन्न देशों से अफगानिस्तान में शांति प्रक्रिया के प्रयत्न शुरू है, ऐसे में शांतिचर्चा मं शामिल तालिबान ने अपने हमलों की तीव्रता एवं व्याप्ति अधिक बढ़ाई है| पिछले ३ दिनों में तालिबान से गजनी, झाबुल, बदख्शान, बल्ख इन प्रांतों में जोरदार हमले किए हैं| बल्ख में अफगानिस्तान के उप राष्ट्राध्यक्ष अब्दुल रशिद दोस्तम इनके हत्या का प्रयास हुआ है, जिसमें वह बचने की बात उजागर हुई है|

पिछले हफ्ते में हेलमंड एवं कुंडूझ प्रांत में अमरिका अफगान लष्कर की संयुक्त कार्रवाई तथा तालिबान ने किए हमलों में लगभग १८० से अधिक लोगों की जान गई थी| जिसमें तालिबान के ९० आतंकवादियों के साथ ६५ अफगानी जवान तथा १३ नागरिकों का समावेश है| हिंसक घटनाओं का यह सत्र शुरू रहने की बात पिछले दिनों से शुरू हमलों से दिखाई दे रही है|

अफगानिस्तान, तालिबान, हमलों, तीव्रता बढ़ी, उपराष्ट्राध्यक्ष, दोस्तम हमले, बचे, काबुलगुरुवार को तालिबान के आतंकवादियों ने उत्तर पूर्व अफगानिस्तान के बदाख्शान प्रांत में बहुत बड़ा हमला किया| लगातार दो दिन चले इस हमले के बाद अरगंज खाव इस जिले के मुख्यालय पर कब्जा प्राप्त करने में तालिबान को सफलता मिली है| इस हमले में सुरक्षा दल के लगभग १२ जवान ढेर होने की जानकारी सूत्रों ने दी है| पिछले ३ वर्षों में तालिबान ने बदख्शान में वार्दुज एवं यम्गान यह जिले पहले से कब्जे में लिए हैं| नए हमले के बाद अब तालिबान प्रांत की राजधानी होने वाले फैज अबाद पर हमला करेंगे, ऐसी चिंता अधिकारियों ने व्यक्त की है|

बदख्शान में हमले के बाद राजधानी काबुल के निकट गजनी तथा दक्षिण में झाबुल प्रांत में भी तालिबान ने जोरदार हमले किए है| गजनी में सुरक्षा चौकी पर किए हमले में ९ पुलिस कर्मियों की जान गई है| तथा एक स्कूल पर किए मोर्टार हमले में चार विद्यार्थियों की जान गई है और अनेक लोग जख्मी हुए है| झाबुल में किए हमले में ८ जवानों की जान जाने की जानकारी सूत्रों से मिली है|

अफगानी प्रांत में सुरक्षा यंत्रणा पर हमले तीव्र करनेवाले तालिबान ने शनिवार को बल्ख प्रांत में उपराष्ट्राध्यक्ष अब्दुल रशीद दोस्तम को लक्ष्य किया है| पिछले ७ महीनों में दोस्तम इनकी हत्या करने की यह दुसरी कोशिश है| इससे पहले जुलाई २०१८ में काबुल हवाई अड्डे पर दोस्तम की हत्या करने के लिए विस्फोट किया गया था| शनिवार को बल्ख प्रांत में तालिबान ने दोस्तम इनके पथक को लक्ष्य किया है, जिसमें एक सुरक्षा रक्षक ढेर हुआ है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.