अमरीका के फ्लोरिडा में ‘माइकल’ चक्रवात के कारण हाहाकार; मरने वालों की संख्या बढने की चिंता

वॉशिंगटन – बुधवार को २५० किलोमीटर प्रति घंटे से भी तेज टकराए माइकल चक्रवात ने अमरीका के पूर्वी और दक्षिणी तट पर हाहाकार मचाया है| फ्लोरिडा, जॉर्जिया, अलाबामा, व्हर्जिनिया, नॉर्थ और साउथ कैरोलिना प्रान्त को भी ‘माइकल’ ने नुकसान पहुंचाया है| इस चक्रवात की वजह से अब तक १७ लोगों की जान गई है और सैंकड़ों नागरिक लापता होने की जानकारी दर्ज की गई है| अमरीकी राष्ट्राध्यक्ष डोनाल्ड ट्रम्प ने भी इस बारे में स्वतंत्र निवेदन देकर अगले हफ्ते दुर्घटनाग्रस्त प्रान्तों को भेंट देने की घोषणा की है|

‘माइकल’, हाहाकार, Michael, चक्रवात, उध्वस्त, अमरीका, फ्लोरेंस चक्रवात

अमरीका के इतिहास में अब तक दर्ज किए चक्रवात में चौथे क्रमांक के सबसे शक्तिशाली और हाहाकार उड़ाने वाले चक्रवात के तौर पर ‘माइकल’ का नाम दर्ज किया गया है| ‘कैटेगिरी ४’ प्रकार के इस चक्रवात ने फ्लोरिडा प्रान्त के ‘फ्लोरिडा पैनहैंडल’ यह इलाका पूरी तरह से उध्वस्त किया है और इसमें अमरीकी सुरक्षा बल के ‘टिंडेल एयरफोर्स’ का भी समावेश है| शुक्रवार रात को अमरीकी एजन्सीयों ने दी जानकारी के अनुसार, चक्रवात में अब तक १७ नागरिकों की जान गई है| लेकिन उसी समय फ्लोरिडा और जॉर्जिया प्रान्त के हजारो नागरिकों ने अपने रिश्तेदार और प्रियजनों के लापता होने की शिकायत भी दर्ज की है| इस वजह से आने वाले कुछ दिनों में मरने वालों की संख्या में बढ़ोत्तरी होने की संभावना जताई जा रही है|

पिछले महीने में अमरीका के पूर्व तट को प्रति घंटा २२५ किलोमीटर गतिवाला फ्लोरेंस चक्रवात टकराया था|

Leave a Reply

Your email address will not be published.