अमरीका के बॉम्बर की उत्तर कोरिया पर गश्त

वॉशिंग्टन/टोकियो, (वृत्तसंस्था) – उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग ऊन पर नज़र रखने के लिए अमरीका ने अपना अत्याधुनिक सुपरसोनिक बॉम्बर विमान जापान के नज़दीक विशेष मुहिम पर भेजा, यह सामने आया है। अमरीका के हवाईदल ने इस बारे में जानकारी दी है। किम जोंग ऊन का वास्तव्य होनेवाले वोनसान इस शहर के पास से अमरिकी बॉम्बर ने चक्कर लगाये होने का दावा दक्षिण कोरिया के दैनिक द्वारा किया गया है।

अमरीका के हवाईदल ने दी जानकारी में, “बी-1बी लान्सर सुपरसॉनिक बॉम्बर” ने जापान के नज़दीक विशेष मुहिम की, ऐसा कहा गया है। अमरीका के साऊथ डाकोटास्थित अड्डे पर से यह बॉम्बर भेजा गया था। अमरीका के ‘३७ बॉम्ब स्क्वाड्रन’ के कमांडर लेफ्टनंट कर्नल लिंकन कोलमन ने इस मुहिम के संदर्भ के आदेश मुख्यालय से आये थे, ऐसा प्रसिद्धीपत्रक में स्पष्ट किया। अमरीका के मित्रदेशों को आश्वस्त करना और शत्रुदेशों को उचित संदेश देना, यह इसके पीछे का उद्देश्य था, ऐसा भी लेफ्टनंट कर्नल कोलमन ने कहा है।

इस समय अमेरिकन बॉम्बर ने जापान के साथ के अभ्यास में सहभाग लिया, ऐसा भी कहा गया। लेकिन दक्षिण कोरिया के एक दैनिक ने, अमेरिकन बॉम्बर ने उत्तर कोरिया के वोनसान शहर के नज़दीक चक्कर लगाये, ऐसा दावा किया। दक्षिण कोरिया के लष्करी सूत्रों ने दी जानकारी का हवाला देकर यह दावा किया होने का ‘डाँग-ए एल्वो’ इस दैनिक ने कहा है।

उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग ऊन पर १२ अप्रैल को सर्जरी हुई होने का दावा किया गया था। उसके बाद किम जोंग ऊन उत्तर कोरिया के एक शहर में विश्राम कर रह हैं, ऐसा कहा जा रहा है। इस कारण, अमरिकी बॉम्बर की यह विशेष मुहिम ग़ौरतलब है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.